मुंबई। मनोरंजन जगत की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सिंगिंग और गानों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिंगर को समय-समय पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ की झलकियों को फैंस के साथ साझा करते देखा जाता है। इसी कड़ी में नेहा का लेटेस्ट पोस्ट (Neha Kakkar Post) सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो पति रोहनप्रीत सिंह को खास सरप्राइज देती नजर आ रही हैं।
नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Neha Kakkar Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में सिंगर अपने पति के नाम का टैटू बनवाती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि नेहा कक्कड़ सोलो ट्रिप पर अमेरिका गई थीं, जहां उन्होंने ‘रोहू’ नाम का टैटू बनवाया। वहीं, इस क्लिप में इसके बाद का भी नजारा है जिसमें रोहनप्रीत सिंह, नेहा को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचते देखे गए हैं।
वीडियो में नेहा कक्कड़ ने टैटू बनवाते समय की भी कुछ झलकियां दिखाई हैं। साथ ही वो रोहनप्रीत के लिए अपना प्यार भी जाहिर करती देखी गई हैं। टैटू बनवाते समय नेहा कक्कड़ चिल्लाती हुई कहती हैं,’आई लव यू रोहू।’ वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में सिंगर ने लिखा है,’मेरा पहला टैटू, मेरे पहले प्यार के लिए।’ नेहा ने हाथ पर रोहू लिखवाया है, बताते चलें कि नेहा अपने पति रोहनप्रीत को प्यार से इसी नाम से पुकारती हैं।
नेहा के इस वीडियो को रोहनप्रीत सिंह ने भी साझा किया है। वहीं, रोहन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,’तू इतनी नाजुक है, हम सभी जानते हैं कि तुम कितनी कोमल हो और इस दर्द को झेलना तुम्हारे लिए बहुत मुश्किल रहा होगा मेरी डेलिकेट डॉल। तुमने मुझसे शादी करके मुझे सबसे लकी इंसान बना दिया है नेहू। हर चीज के लिए शुक्रिया। आई लव यू रानी। नेहू बेस्ट वाइफ है।’ फैंस, जोड़े के पोस्ट पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
26 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines