Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं, साथ ही इंडस्ट्री में उनकी मांग बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले आई कियारा की दो फिल्मों ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया है। इसी को लेकर बीती रात वो एक सक्सेस पार्टी का हिस्सा बनीं। हालांकि, एक्ट्रेस को अपने सुपर स्टाइलिश लुक के लिए जमकर ट्रोल (Kiara Advani Trolled) होना पड़ गया है।
कियारा आडवाणी के वायरल वीडियो (Kiara Advani Viral Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में कियारा, पेस्टल ग्रीन कलर के ओवरकोट में बेहद हसीन लग रही हैं। साथ ही मैसी बन, ईयरिंग और मैचिंग सेक्विन हील पहने उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया है। कियारा का ये अंदाज जहां उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ लोगों को ये फैशन सेंस बिल्कुल भी हजम नहीं हो रहा है। लोग कमेंट कर एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेने लगे हैं।
कियारा आडवाणी के वीडियो (Kiara Advani Video) पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’ये लोग कोट के साथ पैंट क्यों नहीं खरीदते हैं।’ दूसरे ने लिखा,’दीदी पैंट कहां भूल गईं।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’इन सितारों को आज कल क्या हो गया है, कुछ भी पहन कर निकल जाते हैं।’ ऐसे ही बाकी लोगों ने भी भद्दे कमेंट्स कर एक्ट्रेस को ट्रोल किया है।
बता दें कि, फिल्ममेकर करण जौहर ने बीती रात अपने घर पर ‘जुग जुग जियो’ की सक्सेस पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में बी-टाउन के कई सितारे शामिल हुए। वहीं, मूवी की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इसमें शिरकत करती देखी गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस को जल्द ही ‘मिस्टर लेले’, ‘आर सी 15’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines