Bharti Singh Video: लाफ्टर क्वीन और शानदार होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) इसी साल के अप्रैल महीने में मां बनी हैं। पैरेंट्स बनने के बाद से ही भारती और हर्ष लिंबाचिया अपने काम पर वापस लौटते देखे गए हैं। वहीं, अब भारती अपने बेटे ‘गोला’ को लेकर भी बाहर निकलने लगी हैं। इसी कड़ी में भारती और बेटे गोला का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Bharti Singh Son Video) ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

भारती सिंह के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Bharti Singh Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में कॉमेडियन कार में बैठ अपने घर पहुंचती नजर आ रही हैं। इसी दौरान पहली बार उन्हें बेटे के साथ बाहर निकलते देखा गया है। भारती का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

भारती सिंह कार से उतरकर पैपराजी से चिट-चैट भी करती हैं। भारती कहती हैं,’अभी रक्षाबंधन गया है तो मेरे सभी भाइयों को इसकी ढेरों शुभकामनाएं।’ इसके बाद वो स्वतंत्रता दिवस की भी बधाइया देती हैं। इसके बाद भारती कहती हैं,’गणपति भी आने वाले हैं, तो मेरी रिक्वेस्ट है कि ज्यादा भीड़ ना करें क्योंकि कोरोना अभी भी कहीं छिपा हुआ है।’ भारती को बच्चे के साथ देख पैपराजी उन्हें हर्ष से मिलाने की डिमांड करते हैं। इसपर भारती चुटकी लेते हुए कहती हैं,’वो ऊपर ही हैं…खाना बनाकर रेडी कर रहे होंगे।’

भारती सिंह और उनके बेटे का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’मैम आपका बच्चा बहुत क्यूट है।’ दूसरे ने लिखा,’बिल्कुल एटिट्यूड नहीं है इनके अंदर।’ एक अन्य लिखते हैं,’इनका बच्चा भी रोने वालों में से नहीं है।’ ऐसे ही बाकी यूजर्स भी बेहतरीन रिएक्शन देते हुए लव और हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ