अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय की ननद यानी श्वेता बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बात करती नजर आ रही हैं कि उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की कौन सी आदत बिल्कुल नहीं पसंद है। दरअसल श्वेता बच्चन ने एक बार ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया था जो कि हैरान करने वाला था।
हालांकि ये मामला काफी पुराना है लेकिन अभिषेक ऐश के विवादों की खबरों के दौरान फिर से वायरल हो रहा है। खबरें हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और बीच में दोनों की तलाक की खबरें काफी जोरों पर थीं।
ये भी पढ़ें: कहां बनता है बिग बॉस वाला घर? शो ख़त्म होने के बाद उसका क्या होता है
इस थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा था कि, ‘मुझे ऐश्वर्या की एक आदत नहीं पसंद है कि वो मैसेज और कॉल का जवाब बहुत देर में देती हैं।” इसके अलावा श्वेता ने कहा था, ”वो एक स्ट्रॉंग महिला हैं और काफी सफल है। उन्होने एक मां और एक्ट्रेस का किरदार काफी अच्छी तरह से निभाया है।’ साथ ही इसमें श्वेता यह भी कहती हैं कि ऐश्वर्या एक आत्मनिर्भर, सेल्फमेड और मजबूत महिला हैं और एक अच्छी मां हैं इस चीज को वो पसंद करती हैं। वहीं ऐश्वर्या फोन और मैसेजेस का जवाब देने में बहुत वक्त लगाती हैं इस बात से उन्हें नफरत है। वहीं श्वेता ने कहा कि वो ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट बर्दाश्त करती हैं।’बता दें कि ये थ्रोबैक बयान फिर से चर्चा में है।
हाल ही में बच्चन परिवार को अंबानी फंक्शन में भी देखा गया था। जब से राधिका अनंत की शादी में बच्चन परिवार अलग और ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर अलग आई थीं तभी से फैन्स को शक हो गया था कि दाल में कुछ तो काला है। यूं तो अक्सर ही बच्चन परिवार में अनबन कि खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार अमिताभ, अभिषेक और जया बच्चन का ऐश्वर्या राय से कटा रहना फैन्स को बेहद खला।
तलाक की ख़बरों के बीच अभिषेक बच्चन ने नई चिंगारी को हवा दे दी। दरअसल, उन्होने एक पोस्ट लाइक किया था जिसमें तलाक और रिश्तों की दूरियों का जिक्र किया गया था। हालांकि सच्चाई क्या है वो सीक्रेट है क्योंकि दोनों इस बारे में खुलकर बातें नहीं कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपने रिश्ते के साथ कैसे हैं किसी को नहीं पता है। हालांकि श्वेता बच्चन और जया बच्चन अक्सर साथ नजर आती रहती हैं लेकिन ऐश अपने परिवार का हिस्सा बनती नहीं दिखाई देती हैं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
54 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines