Allu Arjun Wife Got Emotional: बीते दिन यानी शुक्रवार को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में हुई एक महिला की मौत के मामले में अरेस्ट किया गया था। जमानत होने के बाद भी एक रात एक्टर को जेल में काटनी पड़ी। आज यानी शनिवार 14 दिसंबर को एक्टर को रिहा कर दिया गया। जब वो अपने घर पहुंचे तो पत्नी स्नेहा रेड्डी (sneha reddy) अपने आंसू नहीं रोक पाई और पति को देखते ही रो पड़ीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत
अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि उन्हें 50 हजार के मुचलके पर 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई है। हालांकि अभी परेशानी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Video: जेल में रात बिताने के बाद कैसे दिखे Allu Arjun? पहली झलक में मिला सबूत
अल्लू को देख इमोशनल हो गईं स्नेहा
अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की सुबह उनके घर से अरेस्ट किया गया था। जब उन्हें पुलिस ले जा रही थी तो उस समय भी एक्टर अपनी पत्नी को समझा रहे थे। हालांकि इस घटना के बाद स्नेहा पूरी तरह से टूट गईं। अब जैसे ही उन्हें रिहाई मिली और वो अपने घर पहुंचे तो एक्टर की पत्नी अल्लू को देख बेहद खुश हो गईं और उनके गले लग गईं। इस मौके पर वो इमोशनल हो गईं और फूट फूटकर रोने लगीं। साथ में उनका बेटा भी दिखाई दिया जो पापा को देख रो पड़ा। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
पति को किस कर लगाया गले
जैसे ही स्नेहा के सामने उनके पति आए तो वो अपने आपको रोक न सकीं और भागकर उनके गाल पर किस कर लिया। वो इस दौरान रो पड़ीं उनकी नम आंखें वीडियो में साफ नजर आ रही हैं। पति के जेल जाने से पूरी तरह टूट चुकी स्नेहा उनके गले लग गई। अल्लू ने भी उन्हें अपनी बाहों में ले भरोसा दिलाया कि अब सब सही है।
पुष्पा 2 को लेकर खबरों में हैं अल्लू
इन दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 जिसकी वजह से ये सारा बवाल हुआ है चर्चा में छाए हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही उसने इतिहास रच दिया। वहीं वीकेंड पर तो फिल्म की कमाई से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पाराज’ के जेल जाने से 9वें दिन कमाई पर क्या असर?
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
34 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines