मुंबई: आलिया और रणबीर (Alia & Ranbir) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दोनों ने मिलकर फिल्म के प्रमोशन में जी तोड़ मेहनत की और देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच दोनों को बीती शाम धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Vicky Katrina: पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखे विक्की-कटरीना, सामने आई तस्वीरें
पैपराजी पेज वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों को कैजुअल अवतार में देखा गया। आलिया और रणबीर दोनों ने ही ब्लू डेनिम चूज किया। आलिया ने इसे सैटिन येलो शर्ट के साथ पेयर किया और रणबीर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ कैरी किया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के लिए पोज दिया। फोटोग्राफर्स के कैमरे के लिए पोज देने के दौरान कपल का एक क्यूट मोमेंट कैप्चर किया गया, जिसे नेटिजेंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के बालों को ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन तभी रणबीर उनके हाथ को हटा देते हैं। इस दौरान फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी उनके साथ मौजूद रहे। ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और नेटिजेंस इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नेटिजेंस कुछ खास खुश नजर नहीं आए और उन्होंने रणबीर को खरी खोटी सुनाई।
एक यूजर ने लिखा, “उसने उसे अपने बालों को छूने क्यों नहीं दिया?!!! रणबीर का व्यवहार अजीब है।” दूसरे ने लिखा, “लड़के कभी भी लड़कियों को अपने बालों को स्टाइल करने की इजाज़त नहीं देते हैं, उन्हें लगता है कि हम इसे बर्बाद कर देंगे।”
अभी पढ़ें – Mahabharat: फिरोज नाडियावाला बनाएंगे 700 करोड़ की ‘महाभारत’, ये दिग्गज सितारें निभाएंगे लीड रोल
बता दें, आलिया ने 14 अप्रैल को रणबीर के साथ उनके मुंबई स्थित अपने आवास पर बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी करने से पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। दोनों को हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में पहुंची।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines