Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Vicky Kaushal on Tiger 3:आज, 12 नवंबर दिवाली (Diwali 2023) के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको फैंस का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना के पति और इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर'(Sam Bahadur) को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को दोनों की ये फिल्म कैसी लगी? इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
हाल में विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान और कैटरीना की फिल्म का रिव्यू फैंस के साथ शेयर किया, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसको फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट में विक्की ने बताया कि उनको फिल्म कैसी लगी और उन्होंने कैट के लिए मैसेज दिया है। चलिए जानते हैं कैसी लगी विक्की को पत्नी कैटरीना की ये फिल्म?
Vicky Kaushal on Tiger 3 (Photo Credit – Instagram)
हाल में विक्की कौशल ने सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्टर लिखते हैं, ‘2023 का दिवाली गिफ्ट। ‘टाइगर 3’ बहुत ही शानदार फिल्म है। टाइगर, जोया, आतिश (क्लैप इमोजी)। सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, मनीष शर्मा और वाईआरएफ को बहुत-बहुत बधाई’। एक्टर के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Diwali पर ही क्यों रिलीज हुई Salman Khan की Tiger 3? अब जाकर खुला असली राज
वहीं, अगर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर'(Sam Bahadur) की बात करें तो ये फिल्म अगले महीने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। हाल में फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ था, जिसको खूब पसंद किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।