हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर नहीं यहां Sam Bahadur ने तोड़ा Animal का रिकॉर्ड, SRK की 'जवान' को भी दी मात

Vicky Kaushal Sam Bahadur Record: 1 दिसंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘सैम बहादुर’ और ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म विक्की की फिल्म को कमाई के मामले में मात देती नजर आ रही हैं, लेकिन एक जगह विक्की की फिल्म ने रणबीर की फिल्म के साथ-साथ SRK की फिल्म को भी पछाड़ दिया।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Sam Bahadur Record (Image Credit - Social Media)

Vicky Kaushal Sam Bahadur Record: शुक्रवार, 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, जिनमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) शामिल है। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी तारीफें मिल रही है। हालांकि, कमाई के मामले में ‘एनिमल’, ‘सैम बहादुर’ को पीछे छोड़ रही है। जहां रणबीर की फिल्म ने 63.8 करोड़ की ओपनिंग की।

वहीं, विक्की की फिल्म ने महज 5.50 करोड़ की ओपनिंग की, लेकिन एक जगह ऐसी है, जहां विक्की की फिल्म ने रणबीर की फिल्म को मात देते हुए रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं, सैम बहादुर ने यहां शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को भी पछाड़ दिया है। यह जगह है IMDb रेटिंग। जहां विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है।

IMDb पर Sam Bahadur को मिली इतनी रेटिंग 

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो, मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को IMDb की और से 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है, जबकि रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ को 10 में से 8 की रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं शाहरुख की ‘जवान’ को 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है। ऐसे में IMDb रेटिंग के मामले में विक्की की फिल्म ने रणबीर और शाहरुख की फिल्म को पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: फिल्मी सफर को अलविदा कह रहीं Ileana D’Cruz? बताई जा रही है यह बड़ी वजह

रियल हीरो के जीवन पर आधारित है Sam Bahadur

वहीं, अगर फिल्म के बारे में बात करें तो विक्की कौशल और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की सैम मानेकशॉ के किरदार में नज़र आ रहे हैं। सान्या उनकी प्रेमिका और फातिमा सना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आ रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें