Sam Bahadur Real Story: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से हो रही है। फिल्म के अब तक 57 हजार 888 टिकटों की सेल हो चुकी है, जिसके हिसाब से 1.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती है।
फिल्म में विक्की कौशल लेफ्टिनेंट कर्नल सैम मानेकशॉ (Marshal Sam Manekshaw) की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनका लुक्स फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन क्या आप मार्शल सैम मानेकशॉ के बारे में या उनकी असली कहानी के बारे में जानते हैं। बताया जाता है कि जब लोग देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) के सामने जाने में भी खौफ खाते थे तब सैम बहादुर उनके सवालों का तपाक से जवाब दिया करते थे।
कौन थे Sam Bahadur?
‘सैम बहादुर’ एक भारतीय सेना के एक ऐसा जाबाज योद्धा थे, जो दुश्मनों की सात गोलियां खाकर भी जिंदा रहे थे और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब भी दिया था। सैम बहादुर का पूरा नाम सैम होर्मूसजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ (Sam Hormusji Framji Jamshedji Manekshaw) था। सैम मानेकशॉ को साल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग का हीरो कहा जाता है। बताया जाता है कि साल 1942 में बर्मा मोर्चे पर उनको 7 गोलियां लगी थीं।
लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और खुद घायल होते हुए भी दूसरे घायल जवान को अपने कंधे पर उठा कर बेस तक ले गए थे। बताया जाता है कि डॉक्टरों को उनके जिंदा रहने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन साल गोलियां खाने के बाद भी वो जिंदा रहे। 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर में जन्मे सैम बहादुर उर्फ सैम मानेकशॉ का निधन 27 जून 2008 को वेलिंग्टन में हुआ था।
यह भी पढ़ें: क्या Alia Bhatt से जलती हैं Kriti Sanon? करण जौहर के सवाल पर आया एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन
जब Indira को Sam Bahadur ने कहा था ‘स्वीटी’
कहा जाता है कि जब 1971 के दौर में लोग देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने कांपते थे, तब सैम बहादुर खुलकर अपनी बात उनके सामने रखते थे। ऐसा ही कुछ साल 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग के दौरान हुआ था। बताया जाता है कि इंदिरा गांधी ने उन्हें पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था।
उन्होंने इंदिरा के सामने साफ कहा था कि उनकी सेना अभी जंग के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद इंदिरा ने उनको जंग के लिए तैयारी करने का आदेश दिया और कुछ समय बाद जब फिर उनसे सवाल किया तब इसका जवाब देते हुए सैम बहादुर ने कहा था, ‘I’m Always Ready Sweetie..’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines