Vicky Kaushal Workout Video: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर हाल ही में खबर आई कि उनके हाथ पर चोट आई है और एक्टर को बड़ी इंजरी हो गई है। जिसके बाद विक्की कौशल को प्लास्टर के साथ स्पॉट किया गया। उनका वीडियो देख फैंस भी घबरा गए थे कि अचानक एक्टर की ऐसी हालत कैसे हो गई। विक्की कौशल को जख्मी हालत में देख उनके चाहने वाले बेहद टेंशन में आ गए थे। तो अब उनके लिए एक्टर ने एक वीडियो जारी कर अपना हाल दिखाया है। इस मुश्किल घड़ी में भी वो खुद को और अपने फैंस को मोटिवेटेड रखना चाहते हैं। इसलिए तो वो इस कंडीशन में भी जमकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में आएगा सभी यूट्यूबर्स का बाप! Elvish और Fukra Insaan को भी भुला देंगे आप
इस हालत में भी विक्की ने किया वर्कआउट
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें विक्की कौशल टूटे हुए हाथ के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक्टर आराम करने की जगह अभी भी काम कर रहे हैं। फिलहाल वो किसी फिल्म की शूटिंग तो नहीं कर रहे लेकिन जमकर जिम में पसीना जरूर बहा रहे हैं। अब एक्टर विक्की कौशल का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। विक्की कौशल कितनी लगन से अपनी बॉडी को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं ये वाकई इंस्पायरिंग है। भले ही अभी वो ज्यादा भाग या चल नहीं सकते लेकिन एक्टर ने फैसला किया है कि वो रुकेंगे भी नहीं।
विक्की का दिखा धांसू अंदाज
अब सामने आए इस वीडियो में विक्की कौशल का फायरी अंदाज देखने को मिल रहा है। वो बड़ी सावधानी से अपना वर्कआउट कर रहे हैं और फैंस को मोटीवेट कर रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे पर इस दौरान जो दर्द और तकलीफ दिखाई दे रही है वो देख फैंस का दिल भी पिघल गया है। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस इस वीडियो में सारा दर्द बयां कर रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ लोग एक्टर के इस वीडियो से इम्प्रेस हो गए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ऐसा न करने की हिदायत देते हुए भी दिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘गेट वेल सून।’ एक ने लिखा, ‘चिंता मत करो तुम ठीक हो जाओगे।’ एक बोला, ‘ये भी ठीक है हाथ टूटा है लेकिन जिम करना है शायद उससे ठीक होता है।’
ट्रोलर्स ने बना दिया मजाक
एक ट्रोलर इस वीडियो को देख बोला, ‘कैटरीना कैफ को एक हाथ से उठा रहा था। फिर क्या कैटरीना भी गिर गई और ये भाई का भी हाथ टूट गया।’ एक और ट्रोलर बोला, ‘कैटरीना को एक हाथ से उठाने की प्रैक्टिस कर रहा था।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए सवाल किया, ‘सलमान ने कुछ करा क्या?’ एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘जब हाथ ठीक था तब एब्स बना लेते यार, अब हाथ टूट गया तो मोटिवेशन जाग रहा है एब्स का.. इन्हें भी वीडियो पर व्यूज चाहिए।’ एक फैन ने कहा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ विक्की। हमेशा सावधान रहना।’ किसी ने पूछा, ‘क्या हुआ भाई को?’ एक फैन ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वह बहुत मेहनत कर रहा है! असली हीरो सचमुच अनस्टॉपेबल!!’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines