Katrina Kaif ने अपने देसी अवतार से बिकिनी पहनने वालीं एक्ट्रेसेस को भी छोड़ा पीछे, Vicky Kaushal की भी पत्नी पर टिकी नजरें

Katrina Kaif Photo

Image Credit : Google

Katrina Kaif Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पूरी दुनिया में न जाने कितने दीवाने हैं। एक्ट्रेस की हर फिल्म जब हिट होती है तो समझ आ जाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है। सिर्फ सलमान खान या विक्की कौशल ही कैटरीना से प्यार नहीं करते बल्कि पूरी दुनिया उनपर फिदा है। वहीं, अब एक बार फिर एक्ट्रेस का चार्म फैंस पर चलता नजर आ रहा है। हर तरह इस वक्त एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के ही चर्चे हो रहे हैं। चलिए जानते हैं ऐसा क्या हुआ जिसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक कैटरीना कैफ ट्रेंड करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना की लेटेस्ट तस्वीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

बता दें, इंटरनेट की दुनिया में भी कैटरीना कैफ काफी मशहूर हैं। उन्हें लोग बार-बार सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं। एक्टर्स भी इस बात से वाकिफ है। इसीलिए वो अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस के अकाउंट से उनकी डेली लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट मिल जाता है। खुद कैटरीना कैफ अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर इंटरनेट का टेम्परेचर बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

इंडियन अवतार में दिखीं कैटरीना

अब कुछ देर पहले कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन दोनों ही फोटोज में एक्ट्रेस का संस्कारी लुक देखने को मिल रहा है। वैसे तो वो कुछ भी पहन ले फैंस की नजरें उनपर ही अटक जाती हैं। लेकिन जब वो सलवार-सूट में नजर आती हैं तो फैंस के दिल की धड़कने रुक जाती है। ऐसे में अब उन्होंने इंडियन अवतार अपनाकर एक बार फिर अपने लुक से फैंस के दिलों को घायल कर दिया है।

पति ने यूं बरसाया प्यार

लाइट पिंक कलर का सूट कैटरीना पर खूब जच रहा है। कानों में झुमके, माथे पर बिंदी देख उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। देसी लुक में एक्ट्रेस को देख फैंस के साथ-साथ उनके पति विक्की कौशल भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने भी अब अपनी बीवी पर सरेआम प्यार लुटाया है। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इसपर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ