Vicky Kaushal In Indian Cricketer Biopic: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। उनकी फिल्मों को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा विक्की अब तक पर्दे पर काफी कुछ करते हुए दिखाई दिए। लेकिन फैंस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार तब दिया जब वो किसी सीरियस रोल में नजर आए। वहीं, अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि विक्की कौशल जल्द ही एक मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक में काम करते नज़र आ सकते हैं। ये इंडियन क्रिकेटर कौन हैं जिनकी बायोपिक में अब विक्की ने काम करने में दिलचस्पी दिखाई है ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: अभी तक बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को नहीं आया ठीक से हिंदी बोलना, एक तो फिर भी करती है इंडस्ट्री पर रूल
किसकी बायोपिक में हुई विक्की की एंट्री?
हुआ ये कि कोलकाता में चल रहे India Vs South Africa मैच में विक्की कौशल भी दिखाई दिए। World Cup 2023 में एक्टर को कमेंट्री करते हुए भी देखा गया। इस वजह से क्रिकेट और बॉलीवुड लवर्स दोनों ही खुश हो गए। इसी खुशी को एक्टर ने अपनी बातों से डबल कर दिया, जब उन्होंने एक क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने का इशारा दिया। दरअसल, विक्की से कमेंटेटर ने सवाल किया कि वो किस इंडियन क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहेंगे? इस सवाल पर विक्की ने बड़ी स्मार्टली जवाब दिया।
एक्टर ने शुरू की तैयारी?
उन्होंने सबको किसी का नाम लिए बिना बड़ा हिंट दिया है। कमेंट्री बॉक्स में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से बैठे हुए विक्की ने कहा, ‘लोग मुझे रिव्यू में कहते हैं कि आप गंभीर रोल्स में बड़े अच्छे लगते हैं। इससे साफ़ समझ आ रहा है है एक्टर का इशारा गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Biopic) की ओर ही है। वहीं, उनकी ये बात सुनकर गंभीर भी बोल पड़े, ‘आपने जो कपड़े पहने हैं वो भी बढ़िया पहने हैं क्योंकि मेरी जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट है। तो कम से कम आपने ब्लैक पहना है।’ इस पर विक्की ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, ‘मैंने तैयारी शुरू कर दी है।’
क्या है सच?
बात दें, जब कमेंटेटर ने उनसे पूछा कि गंभीर आपने अपनी बायोपिक की राइट किसी को दे तो नहीं दिए हैं?’ तो इस पर गंभीर ने मज़ाक करते हुए कहा, ‘मेरी लाइफ पर फिल्म बनाने से पहले आपको एक एडवोकेट करना पड़ेगा।’ बात अगर बायोपिक की करें तो ये सिर्फ एक मज़ाक था ओर एक्टर फिलहाल ऐसी किसी बायोपिक की तैयारी नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर जल्द ही उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines