Vicky-Katrina: विक्की कौशल ने हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अपनी शादी को ‘पराठे वेड्स पैनकेक्स’ कहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बीवी को उनकी मां के हाथ के पराठे बहुत पसंद हैं।
जहां विक्की देसी पंजाबी लड़के हैं तो वहीं कटरीना का ज्यादातर समय लंदन में बीता है। इसके बावजूद दोनों बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon On Love Life: लव लाइफ को लेकर बोलीं कृति सेनन, कहा- ‘प्यार में अंधी हो जाती हूं’
Vicky ने Katrina संग शादी को बताया ‘पराठे वेड्स पैनकेक्स’
कैटरीना के बारे में बात करते हुए विक्की से हाल ही में पूछा गया कि क्या उनकी वाइफ कैटरीना हेल्थ के प्रति कॉन्शियस होने की वजह से पराठा खाना पसंद करती हैं। इस पर विक्की ने खुलासा किया कि कटरीना को सास (उनकी मां) का बनाया हुआ पराठा खाना बहुत पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि- ‘हमारी शादी पराठे वेड्स पैनकेक्स है, वे एक जैसे ही हैं। उन्हें पैनकेक्स पसंद हैं, मुझे पराठे बहुत पसंद हैं।’
विक्की और कैटरीना की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- ‘यहां तक कि वह पराठे भी खाती हैं, उन्हें मॉम के हाथ के पराठे बहुत पसंद हैं।’ बता दें कि विक्की और कैटरीना की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद हैं। वहीं, जब दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं, तो इन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिलता है। जैसे ही कपल अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा करता है, तो फैंस उन्हें भी खूब लाइक करते हैं। साथ ही कपल की फोटोज पर अपना-अपना रिएक्शन भी देते हैं।
वर्कफ्रंट
वहीं, अगर विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इसमें सारा अली खान भी लीड रोल में हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन फिल्म ने शानदार कमाई की है। वहीं, कटरीना की बात करें तो वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
43 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines