Katrina Kaif Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति विक्की कौशल बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। कैटरीना पर विक्की का प्यार उमड़ता हुआ सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। अब विक्की कौशल ने अपनी वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर भी एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर सिर्फ कैटरीना कैफ ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी दीवाने हो गए हैं।
विक्की ने कैटरीना को किया बर्थडे विश
आपको बता दें, विक्की कौशल ने कैटरीना की 4 तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का क्यूट और हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। साथ ही 2 फोटोज में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का कोजी रोमांस भी देखने को मिल रहा है। एक फोटो में विक्की बेहद प्यार से अपनी वाइफ को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो दूसरी फोटो में ये कपल खूबसूरत सी लोकेशन पर बैठकर व्यू एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान कैटरीना कैफ बेहद प्यार से अपने पति को निहार रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कैटरीना की नजरें उनके पति के चेहरे से हट ही नहीं रहीं।
कैटरीना और विक्की की कोजी फोटोज वायरल
अब इन हसीन फोटोज को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में बर्थडे गर्ल पर सबके सामने प्यार भी लुटाया है। विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो बर्थडे गर्ल! आई लव यू।’ अब विक्की कौशल का वाइफ के लिए शेयर किया बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहा है तो कोई विक्की की तारीफ कर रहा है। कुछ फैंस का कहना है कि कैटरीना लकी हैं, तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि विक्की कौशल लाइफ में जीत गए।
पोस्ट देख फैंस हुए खुश
इन दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। फैंस इन दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग कमैंट्स में सलमान खान के लिए दुख जताते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 4 साल पूरे होने वाले हैं। अभी भी इन दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस वैसे ही फिदा हैं, जैसे शुरुआत में थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines