Chhaava OTT Release: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ये फिल्म वैलेंटाइन के खास मौके पर रिलीज हुई है। हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है। क्रिटिक्स भी फिल्म की तारीफें कर रहे हैं। विक्की कौशल ने इस फिल्म में अपनी जान फूंक दी है। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में ढलने के लिए दिन-रात एक कर दिए। बॉडी पर काम करना हो या फिर स्टंट्स पर विक्की कौशल ने कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी।
‘छावा’ हुई रिलीज
दूसरी तरफ रश्मिका को इस किरदार में देखना भी फैंस के लिए बेहद दिलचस्प है। दरअसल, वो अक्सर लव स्टोरीज में नजर आती हैं। ऐसे में हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म में उन्होंने क्या कमाल किया है? ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इन दोनों के अलावा एक और शख्स है, जो चर्चा में बना हुआ है। एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) जो इस फिल्म में नेगेटिव रोल में हैं, वो भी फैंस की एक्साइटमेंट का कारण हैं। जब भी अक्षय स्क्रीन पर आते हैं, तो उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हो जाते हैं।
‘छावा’ थिएटर के बाद ओटीटी पर कब देगी दस्तक?
ऐसे में इन तीनों कलाकारों को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। लेकिन अगर आप ओटीटी के शौकीन हैं और इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी? तो इसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। ‘छावा’ वैसे तो आज ही सिनेमाघरों में उतरी है, लेकिन इसकी ओटीटी की तैयारी भी चुकी है। बताया जा रहा है एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘छावा’ के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी और कब तक? चलिए जानते हैं।
‘छावा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘छावा’ के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। वहीं, अक्सर यही देखने को मिलता है कि कोई भी फिल्म जब रिलीज होती है, तो उसके 2 महीने बाद वो ओटीटी पर एंट्री लेती है। अब यही पैटर्न ‘छावा’ के लिए भी रिपीट हो सकता है। यानी थिएट्रिकल रिलीज के बाद मार्च के आखिर या फिर अप्रैल की शुरुआत में ‘छावा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है, ना ही मेकर्स ने कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन दी है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines