हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhaava Movie Review: वीरता-शौर्य की गाथा ने खोलीं दिमाग की नसें, अपनों का विश्वासघात देख खौल उठेगा खून

Chhaava Movie Review: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी कैसी है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Chhaava Movie Review

Movie name: Chhaava

Director: Laxman Utekar

Moview Casts: Vicky Kaushal, Rashmika Mandana

★★★★★

Chhaava Movie Review: ‘कहते हैं हमें तो अपनों ने लूटा औरों में कहां दम था, अपनी कश्ती वहीं डूबी जहां पानी कम था’, विक्की कौशल की छावा देखकर कुछ यही आपके दिमाग में आएगा जब आप सीटें छोड़कर थिएटर से बाहर निकलेंगे। बलिदान, वीरता, शौर्ये और विश्वासघात की कहानी लेकर आए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बाखूबी मराठा साम्राज्य का गौरवान्वित करने वाला इतिहास पर्दे पर दिखाया है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सैम बहादुर, मसान जैसी कमाल की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दिल लूट लेने वाले विक्की कौशल ने अभिनय में अपना कौशल एक बार फिर साबित कर दिया है। छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में उनकी डायलॉग डिलीवरी ने सीटों पर खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया है।

कैसी है फिल्म की कहानी? 

फिल्म की कहानी शुरू होती है मुगलों के सम्राट औरंगजेब को खबर मिलने के साथ कि मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज का निधन हो गया है। इससे पहले कि वो खुशी मना पाता उसे पता चलता है कि मराठा साम्राज्य के छत्रपति संभाजी महाराज को बना दिया गया है। छत्रपति संभाजी महाराज, ये नाम मुगलों के दिलों में खौफ पैदा करने के लिए काफी था। औरंगजेब मराठा साम्राज्य को हथियाना चाहता है लेकिन जब तक छत्रपति संभाजी महाराज हैं, वो ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए वो ठान लेता है कि महाराज का अंत करके रहेगा।

इधर छत्रपति संभाजी महाराज भी उसके इरादे जानते हैं इसलिए हमेशा उससे एक कदम आगे की ही सोचते हैं। छत्रपति संभाजी महाराज अपनी पत्नी येसूबाई से काफी प्रेम करते हैं। दोनों के बीच एक अटूट बंधन है, जहां मीलों दूर बैठे भी एक दूसरे से मन ही मन में बात कर लेते हैं। औरंगजेब का अपना ही बेटा अकबर उसे मारकर मुगलों का सम्राट बनना चाहता है, इसके लिए मदद मांगने वो संभाजी महाराज के पास आता है। वहां से शुरू होता है कहानी का टर्निंग प्वाइंट। जब संभाजी महाराज को पता चलता है कि उन्हीं के ही परिवार से राजमाता ही उन्हें धोखा दे रही हैं और वो चाहती हैं उनका अंत। लेकिन ये तो विश्वासघात की बस शुरुआत मात्र थी।

विज्ञापन

औरंगजेब धीरे-धीरे अपनी हजारों की फौज लेकर छत्रपति संभाजी महाराज की तरफ बढ़ता रहता है। उनका पहला लक्ष्य अकबर को मारने का होता है ताकि वो औरंगजेब की गद्दी हथिया ना सके। लेकिन संभाजी महाराज उसे वादा देते हैं कि उनके साम्राज्य में कोई भी अकबर का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा क्योंकि वो उन्हें अपने के धोखे के बारे में बताता है। हालांकि अकबर को बहुत जल्द पता चलता है कि वो कभी भी मारा जा सकता है इसलिए वो खुद ही महाराज के पास आकर उनसे विदा लेने का आग्रह करता है।

उधर एक-एक कर महाराज के करीबियों को औरंगजेब की फौज मार गिराती है और इधर महाराज का खून खौल उठता है। महाराज फैसला लेते हैं कि वो औरंगजेब का नामों-निशान ही मिटाकर रहेंगे। बस यही से शुरू होती है कि उनकी वीरता, बलिदानी और शौर्य की गाथा। हालांकि अपनों की दी हुई चोट के चलते वो बेबस हो जाते है और कहीं ना कहीं उनके लालच का ही शिकार बन जाते हैं।

विज्ञापन

विक्की कौशल की बेहतरीन एक्टिंग 

पूरी फिल्म में बस एक ही आवाज गूंजती है- छत्रपति संभाजी महाराज की जय। विक्की की डायलॉग डिलीवरी हो या फिर उनकी एक्टिंग, उनकी हर बात बेहद खास है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि ये उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है। रश्मिका मंदाना के साथ विक्की की कैमिस्ट्री काफी अच्छी है और दोनों ने एक दूसरे को बेहतर करने में मदद की है।

फिल्म का डायरेक्शन 

लक्ष्मण उतेकर ने स्टोरी को पर्दे पर क्या बेहतरीन तरीके से पेश किया है। कमाल के सीन्स पिक्चराइज किए गए हैं। कुछ सीन तो फिल्म में ऐसे दिखाए गए हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार तो सीन देखकर पसीने भी छूट जाएंगे। फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक का अच्छे से इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से डिवोर्स के बाद Natasha का क्रिप्टिक पोस्ट, वेलेंटाइन डे से पहले लिखी ये बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola