Chhaava Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा सुपरहिट साबित होने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में ही बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है और अब पांचवे दिन यानी मंगलवार को भी ये फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म छावा को मिली शानदार ओपनिंग
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन से ही जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जहां बड़ी-बड़ी फिल्में आमतौर पर सोमवार के बाद कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, वहीं ‘छावा’ ने इस मिथक को तोड़ते हुए अपनी कमाई को लगातार बढ़ाया है। फिल्म के प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों में छाई हुई है। पहले मंगलवार को भी फिल्म ने सोमवार से ज्यादा कमाई की, जो इस बात का संकेत है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में और भी अच्छा परफॉर्म करने वाली है।
‘छावा’ की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है, जिसमें विक्की कौशल ने प्रमुख भूमिका निभाई है। विक्की ने इस किरदार में पूरी तरह से जान डाल दी है, जिससे उनकी ये फिल्म उनके करियर के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग्स, अभिनय दर्शकों को प्रभावित कर रहा है और इसी वजह से इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म ने कमाए 165 करोड़
अब तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ये फिल्म करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि सोमवार को ये आंकड़ा 24 करोड़ रुपये था। इस आंकड़े ने फिल्म को इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।
200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ‘छावा’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये करीब 230 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। ये आंकड़ा फिल्म के सफलता को दर्शाता है और इसे एक बड़ी हिट के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की सफलता का मुख्य कारण इसके शानदार कलेक्शन के साथ-साथ थिएटरों में नाइट शोज़ के दौरान ऑक्यूपेंसी का बेहतरीन स्तर भी है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही है, जहां नाइट शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 51.70% रही।
विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदन्ना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता, और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में इन सभी कलाकारों की शानदार अभिनय से इसे एक अलग पहचान मिली है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
कुल मिलाकर ‘छावा’ ने अपने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और आगे भी इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की संभावना है। विक्की कौशल की ये फिल्म न केवल दर्शकों का दिल छू रही है, बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर ने Urvashi Rautela को किया ‘रोस्ट’, India’s Got Latent पर एक्ट्रेस की तरफ से दिया फनी बयान
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines