मुंबई: ‘सरदार उधम’ स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब एक और दमदार किरदार में ढलने के लिए कमर कस चुके हैं। विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थे और अब उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Vicky Kaushal starts Sam Bahadur preparation) की तैयारी शुरू हो गई है और तस्वीरों में फिल्म का रीडिंग सेशन की कुछ झलकियां साझा की। विक्की के पोस्ट में पूरी टीम को पूरे दिल से भाग लेते हुए देखा जा सकता है।
एक्टर ने शूटिंग शुरू करने से पहले इन कीमती पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें विक्की के साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) भी रीडिंग सेशन का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में विक्की अपनी सफेद शर्ट में अपने को-एक्टर्स को देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि फातिमा पढ़ने में व्यस्त हैं, और सान्या का भी ध्यान स्क्रिप्ट में है। पहली तस्वीर में विक्की को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में एक बड़े हॉल में पूरी टीम को साथ बैठकर तैयारियों का हिस्सा बनते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक साथ पढ़ना, एक कहानी जिसे बताने के लिए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। एक सैनिक और एक सज्जन की। हमारे सैमबहादुर।”
‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) सैम मानेकशॉ की कहानी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना में सेनाध्यक्ष थे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines