Vicky Kaushal on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस टाइम अपनी आने वाली फिल्म ‘बेड न्यूज’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। विक्की फिल्म का प्रमोशन करने में बहुत बिजी चल रहे हैं। ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि विक्की अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, बार-बार ये चर्चा हो रही है कि कैटरीना कैफ जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हालांकि कपल इन खबरों को बार-बार खारिज कर चुका है, लेकिन फिर भी इस तरह की बातें हो रही हैं।
कैटरीना की प्रेगनेंसी पर बोले विक्की
फिल्म ‘बेड न्यूज’ के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल से फिर से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान एक्टर ने बेहद सटीक जवाब दिया और अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विक्की कहते हैं कि पहली बात तो थैंक यू… इसके आगे विक्की कई बातें करते हैं।
हमें आप सबको बताकर खुशी… विक्की
आखिर में कहते हैं कि गुड न्यूज की आप जो बात कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल भी सच नहीं है और जब वो आएगी, तो हमें आप सबको बताकर बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। इस वक्त आप ‘बेड न्यूज’ एंजॉय करिए, जब गुड न्यूज आएगी, तो आपके साथ शेयर कर देंगे। विक्की का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
विक्की की इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ है कि कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर जो भी रूमर्स उड़ रही हैं वो सभी झूठी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विक्की ने इन खबरों को खारिज किया है। इसके पहले भी विक्की से इस पर सवाल किया गया था और एक्टर ने तब भी इन खबरों को झूठा ही बताया था।
जल्दी ही रिलीज होने वाली है फिल्म
गौरतलब है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का अपना एक अलग फैन बेस है और लोगों को कपल की जोड़ी बेहद पसंद आती है। इसमें जाहिर है कि फैंस को बेसब्री से गुड न्यूज के आने का इंतजार है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि विक्की और कैटरीना कब फैंस को खुशखबरी देंगे। इसके अलावा अगर विक्की की आने वाली फिल्म की बात करें तो ‘बेड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bad Newz की रिलीज से पहले Vicky Kaushal को क्या हुआ? वीडियो देख आप भी कहेंगे Tauba Tauba
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines