Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म ने सनी देओल की फिल्म को भी पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में।
फिल्म ने गदर 2 को छोड़ा पीछे
विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 526.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ सनी देओल की ‘गदर 2’ को पछाड़ते हुए भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गदर 2’ ने कुल 525.7 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ‘छावा’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म का तेलुगु संस्करण भी रिलीज किया गया, जिससे इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़
फिल्म की शुरुआत ही जबरदस्त ओपनिंग से हुई थी और उसके बाद ये लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है, जिससे ये ‘गदर 2’ को पछाड़ने में कामयाब रही। इस सफलता के साथ ‘छावा’ ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है और अब ये दूसरी बड़ी हिट फिल्मों जैसे ‘पठान’ (543.09 करोड़), ‘एनिमल’ (553.87 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (597.99 करोड़) के करीब पहुंच रही है।
विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट
इस फिल्म की सफलता ने विक्की कौशल को एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड के सबसे दमदार और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। इससे पहले विक्की ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, लेकिन ‘छावा’ उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।
विक्की कौशल के आने वाले प्रोजेक्ट्स
‘छावा’ की सफलता के बाद अब विक्की कौशल की अगली फिल्में भी चर्चा में हैं। वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वो अमर कौशिक की ‘महावतार’ में भगवान परशुराम की भूमिका निभाने वाले हैं, जो 2026 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Netflix पर Pushpa 2 को पछाड़कर ये बनी 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, अब तक 13 मिलियन के करीब व्यूज
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines