हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'छावा' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, पहले नंबर के रिकॉर्ड से कितना दूर?

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा अब दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ये फिल्म अब पहले नंबर की फिल्म से कितना दूर है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Chhaava Becomes Second Highest Grossing Movie

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है। 14 फरवरी को रिलीज हुई ये फिल्म अब साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। शाहरुख खान की ‘जवान’ अब भी इस लिस्ट में शीर्ष पर बनी हुई है, लेकिन छावा की रफ्तार ने सबको चौंका दिया है।

600 करोड़ क्लब के करीब पहुंची ‘छावा’

53 दिनों के अंदर छावा ने 598.80 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी का ध्यान खींचा है। अब ये फिल्म मात्र दो करोड़ रुपये दूर है 600 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े से। जबकि स्त्री 2 ने अपनी रिलीज के बाद कुल 597.99 करोड़ की कमाई की थी। इस मुकाबले में विक्की कौशल की फिल्म ने आखिरी दौर में बाजी मार ली।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी स्ट्रीम

अगर आप छावा को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो खुश हो जाइए। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 11 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

क्या है ‘छावा’ की कहानी?

लक्ष्मन उतेकर द्वारा निर्देशित छावा एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जो मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है। शिवाजी सामंत के उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका में जान फूंक दी है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने रानी यसूबाई और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। फिल्म का बैकड्रॉप, डायलॉग और युद्ध दृश्य दर्शकों को भावुक कर देते हैं।

विज्ञापन

‘स्त्री 2’ की कहानी और स्टारकास्ट

 14 अगस्त 2024 को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 एक हॉरर-कॉमेडी थी जिसमें राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म में एक बिना सिर वाली राक्षसी की कहानी थी जो चंदेरी शहर में तबाही मचा देती है। दर्शकों को फिल्म पसंद आई, लेकिन छाव की ऐतिहासिक भव्यता के आगे ये टिक नहीं पाई। इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म स्त्री 3 अब 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।

‘जवान’ अब भी सबसे ऊपर

भले ही छावा ने बड़ी छलांग लगाई हो, लेकिन शाहरुख खान की जवान अब भी 640.25 करोड़ की कमाई के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। 2023 में रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था और फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब विक्की की फिल्म अगर और 40 करोड़ कमाती है तो इस फिल्म को पीछे कर देगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Raid 2 का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की टिकट खरीदने पर मजबूर करेंगे ये 5 कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola