हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Great Indian Family Box Office Collection Day 5: मुश्किलों में फंसी विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकना हुआ भारी

विज्ञापन
The Great Indian Family Box Office Collection Day 5

The Great Indian Family Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने काफी भारी होता जा रहा है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) के आगे विक्की की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को कमाई के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ चुकी है।

ऐसे में ये कहना भी काफी मुश्किल है कि 40 करोड़ के बजट में बनी विजय कृष्णा आचार्च (Vijay Krishna Acharya) द्वारा निर्देशित और आदित्या चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा निर्मित ये फिल्म अपने बजट की भरपाई कर पाएगी। रिलीज के 5 दिनों में ही फिल्म ने महज 6.70 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 20: रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही कम हुआ ‘Jawan’ का क्रेज, क्या 600 करोड़ तक पहुंच पाएंगे SRK?

विज्ञापन

5वें दिन भी कुछ नहीं कमा पाए Vicky Kaushal

वहीं अगर, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family Box Office Collection Day 5) के 5वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए, तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन भी महज 85 लाख का ही कारोबार किया। इससे पहले भी यानि 4वें दिन भी फिल्म ने महज 75 से 85 लाख की ही कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 6.70 करोड़ है। ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि ये फिल्म अपने बजट को क्रॉस कर पाएगी।

Sukhee को मात दे रही The Great Indian Family

हालांकि, सेम डे रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्म ‘सुखी’ (Sukhee Box Office Collection Day 5) की बात करें तो, फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन महज 25 लाख का बिजनेस किया। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ कमाई के मामले में SRK की ‘जवान’ तो नहीं, लेकिन शिल्पा शेट्टी की ‘सुखी’ को मात दे पा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola