मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने दूसरी जोड़ियों की तरह एक साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। शादी के बाद दोनों की ये पहली करवा चौथ थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक व्रत खोलते हुए तस्वीरें साझा की। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पहले करवा चौथ पर विक्की (Katrina shares first Karwa Chauth Experience) ने उन्हें कैसे खास महसूस करवाया।
अपने खास दिन के लिए विक्की (Vicky Kaushal makes feel special to Katrina Kaif) ने ऑफ-व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि कैटरीना चूड़ा और सिंदूर के साथ गुलाबी रंग की साड़ी में सजी दिखाई दीं। इस बीच, पिंकविला को दिए हालिया इंटरव्यू में, कैटरीना ने खुलासा उन्होंने विक्की के साथ अपना पहला करवा चौथ कैसे मनाया और उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा।
कैटरीना कहती हैं कि, “मुझे भारतीय परम्पराएं काफी आकर्षित करती हैं। जब मुझे इस व्रत के बारे में बताया गया, तो मैं काफी एक्साइटेड थी। मुझे पता नहीं था कि मैं भूखी रह पाउंगी या नहीं। मुंबई में 9 बजकर 1 मिनट पर चांद दिखने की बात कही थी इसलिए मैं 9 बजे तक तो मेंटली प्रिपेयर थी। लेकिन चांद 9 बजकर 35 मिनट पर निकला। 9 से 9:30 बजे तक मेरे लिए भूखा रहना काफी मुश्किल हो गया था। मुझे वाकई काफी भूख लग रही थी।”
आगे बात करते हुए कैटरीना ने खुलासा किया कि कैसे पति विक्की ने खास महसूस करवाया उनके साथ उपवास भी रखा। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सबसे खास ये रहा कि विक्की ने भी साथ व्रत रखा था। मैंने विक्की से कहा था कि मैं अकेले व्रत रख लूंगी लेकिन विक्की नहीं मानें और उन्होंने भी साथ में व्रत रखा और यह मेरे लिए दिल छू लेने वाली बात थी। इस त्योहार का मेरा अनुभव कुल मिलाकर काफी अच्छा रहा। क्योंकि यह हमारी शादी के बाद पहला साल था, तो पूजा हुई और वो सब। तो, ये बहुत प्यारा था।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कैटरीना की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें वो विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी। इसके अलावा सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ भी पाइपलाइन में है, जो 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines