Vicky Kaushal Kiara Advani In Koffee With Karan S8: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan season 8) में अगले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस बार शो में बॉलीवुड के दो यंग और टैलेंटेड स्टार्स करण के सभी सवालों पर शॉकिंग खुलासा करने आ रहे हैं। एपिसोड नंबर 7 में अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) गेस्ट बनकर शो में नज़र आएंगे। इस प्रोमो वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। सभी लोग इन दोनों को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘चड्ढी पहनकर फूल खिला है’, Nia Sharma के पैंट पहनने का स्टाइल देख ट्रोलर्स को आई मोगली की याद
‘कॉफी विद करण’ का प्रोमो रिलीज
दरअसल, ये वीडियो काफी मज़ेदार दिखाई दे रहा है। अपकमिंग एपिसोड में कियारा और विक्की दोनों मिलकर खूब मस्ती करने वाले हैं। इतना ही नहीं वो अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ खास सीक्रेट्स भी शो में रिवील करेंगे। अपकमिंग एपिसोड में क्यूटनेस, ग्लैमर, हंसी के ठहाकों को साथ डांस का भी तड़का लगेगा। नया प्रोमो वीडियो काफी प्रोमिसिंग लग रहा है। इतना ही नहीं शो में मसाला डालने के लिए इन दोनों ने कुछ ऐसी चीज़े रिवील कर दी हैं जिसके जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
कियारा को सिद्धार्थ ने कहां किया प्रोपोज़?
बता दें, बातों-बातों में कियारा ने रिवील किया कि पिछले सीज़न जब सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)- विक्की कौशल के साथ इस शो पर आए थे, तब वे रोम से लौटे थे। जहां सिद्धार्थ ने कियारा को प्रपोज़ किया था। ये सुनकर विक्की विक्की ने कहा, ‘उन्होंने बहुत अच्छे से खेला!’ वैसे शो में कियारा- विक्की और करण से मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नज़र आई हैं। स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विक्की को कैटरीना ने दिए मज़ेदार नाम
दूसरी तरफ विक्की कौशल ने भी इस शो में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। करण के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने रिवील किया कि उनकी वाइफ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) उन्हें प्यार से किन नामों से बुलाती हैं। एक्ट्रेस ने अपना जवाब देते हुए कहा, ‘बुबु, बेबी, ऐ…’ ये सुनकर करण और कियारा दोनों ने जोर-जोर से हंसने लगे। अब आगे कौन-कौनसे राज खुलते हैं उसके लिए तो एपिसोड के स्ट्रीम होने का इंतज़ार करना होगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines