Vicky Kaushal Katrina Kaif Blessed With baby Boy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपने पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड थे. एक्टर बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि जब उनका बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा तो वह घर से निकलेंगे ही नहीं. ऐसे में अब कपल का इंतजार खत्म हो गया है. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. विक्की ने पोस्ट शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘हमारी खुशियों का खजाना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों इस खुशी के पल से फूले नहीं समा रहे हैं, क्योंकि ये हमारी खुशियां है.’ एक्टर ने इस खुशी के लिए भगवान का शुक्रिया भी अदा किया. पोस्ट के अंत में बेटे के जन्म की तारीख 7 नवंबर, 2025 लिखी हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा चेहरा पकड़ा और…’, मौनी रॉय ने शेयर किया डरावना किस्सा, बोलीं- ‘मैं डर गई और कांपने लगी’
देखिए विक्की कौशल की पोस्ट
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
विक्की कौशल की पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा, उपासना कोनिडेला, अनिल कपूर, लारा दत्ता, अनीता हसनंदानी, रकुल प्रीत, मनीष मल्होत्रा, निम्रत कौर, हुमा कुरैशी जैसे बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें बेटे के जन्म की बधाई दी है. इतना ही नहीं कैटरीना और विक्की पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया है.
यह भी पढ़ें: सुलक्षणा पंडित के वो 5 गाने जो आज भी हैं सुपरहिट, एक्टिंग के साथ-साथ सुरों से भी बनाया सबको दीवाना
शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बने विक्की और कैटरीना
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बने हैं. उन्होंने साल 2021 में 9 दिसंबर को फेरे लिए थे. कपल का वेडिंग फंक्शन राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा आयोजित किया गया था, जिसमें केवल परिवार के लोग, करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. हालांकि, बाद में विक्की और कैटरीना ने मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. शादी का फैसला लेने से पहले कैटरीना और विक्की कौशल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था.
यह भी पढ़ें: ‘औरत हो आप, कभी टीवी पर नहीं देखा…’, ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना ने गौरव पर कसा तंज; गुस्से में लाल हुए एक्टर
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
46 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines