हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या Katrina Kaif संग अपने रिश्ते को लेकर इनसिक्योर हैं Vicky Kaushal? खुद एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

विज्ञापन
Image Credit : Google

Vicky Kaushal Katrina Kaif Relationship: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी जितनी प्यारी है शायद ही किसी और की होगी। इस कपल को काफी लोग एडमायर करते हैं। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार और केयरिंग अंदाज फैंस को खूब भाता है। इन दोनों की फैन फॉलोइंग वैसे काफी ज्यादा है लेकिन जबसे इनकी शादी हुई है इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी डबल हो गई हैं। बता दें, इन दोनों ने शुरू से ही अपने रिश्ते को एक बड़ा सीक्रेट रखा था। लेकिन अब धीरे-धीरे सारे राज खुलते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी Katrina Kaif के साथ फिल्म में ये रोल करना चाहते हैं Vicky Kaushal, क्या पूरी होगी एक्टर की ख्वाहिश?

विक्की ने खोला सीक्रेट

विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई ये तो अब सभी जानते हैं। लेकिन अब एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसे सीक्रेट्स रिवील किए हैं जिसके बाद इनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। लोगों को कपल्स गोल्स देने वाले इस कपल को लेकर अब एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। ऐसी खबर सामने आ रही कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ को लेकर इनसिक्योर हैं। लेकिन किस चीज को लेकर ये भी जान लेते हैं।

Image Credit : Google

इस वजह से शॉक्ड थे विक्की

दरअसल, ये एकदम सच है कि एक वक्त पर विक्की को अपने रिलेशनशिप में एक बड़ा डाउट हुआ था। हालांकि, ये बात अब काफी पुरानी हो गई है। अब हाल ही में खुद विक्की ने एक में हिस्सा लिया था। इस दौरान विक्की कौशल ने कहा, “शुरुआत में तो मैं शॉक्ड था कि इतनी बड़ी स्टार मुझे क्यों भाव दे रही है। मुझे ये बात बहुत अजीब लगती थी। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था। कैटरीना एक बहुत अच्छी इंसान है। जब मैंने उन्हें जाना तो मुझे लगा कि मैं इनके साथ पूरी जिंदगी बिता सकता हूं।”

विक्की को नहीं था कैटरीना की इस बात पर यकीन

विक्की कौशल ने आगे कहा, “एक दिन मैंने कैटरीना को मैसेज कर डिनर के लिए पूछा था। उसके बाद से ही हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद भी मुझे इस बात का भरोसा नहीं था कि कैटरीना कभी मुझे शादी के लिए हां बोलेंगी। हालांकि ये बात अलग है कि हम दोनों शुरू से ही एक-दूसरे के लिए सीरियस थे। हम दोनों को ये पहले ही लग गया था कि हमारा ये रिलेशनशिप आगे तक जाएंगा।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें