हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस दिन संसद में दिखाई जाएगी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ बना रखी है और अब फिल्म की संसद में स्पेशल स्क्रीनिंग होने वाली है।

विज्ञापन
Chhaava

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए भले ही 40 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी खासी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। इस बीच अब फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि ससंद में इसकी स्क्रीनिंग रखी जाएगी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी…

किस दिन होगी स्क्रीनिंग?

जानकारी है कि संसद में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है। 27 मार्च को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऑडिटोरियम में विक्की कौशल की फिल्म दिखाई जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी भी फिल्म को देखने के लिए मौजूद हो सकते हैं। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के कई मंत्री और सांसद भी इस स्क्रि‌निंग में शामिल होने की जानकारी है।

14 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी पहले ही विक्की की फिल्म ‘छावा’ की तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान विक्की कौशल, निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर और निर्माता दिनेश विजन भी शामिल होंगे। वहीं, अगर फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो ये फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

600 करोड़ क्लब में शामिल होने से थोड़ी दूर

अपनी रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म कमाल की कमाई कर रही है और ये फिल्म अब तक 585.57 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्दी ही इस आंकड़े को भी पार कर लेगी।

फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन

बता दें कि अभी फिल्म के 40वें दिन की कमाई के आंकड़े आने बाकी है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के 40वें दिन कितना कलेक्शन करती है और इसके बाद इसकी टोटल कमाई कितनी हो जाएगी। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘खेत, खतरा और खौफ…’, ‘छोरी 2’ के टीजर में हॉरर-ड्रामा का तड़का देख क्या बोली पब्लिक?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola