Chhaava LEAKED Online: 1818 प्लेटफार्म पर अवैध तरीके से शेयर हुई छावा, केस दर्ज

विक्की कौशल की फिल्म छावा के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। दरअसल फिल्म कई ऑनलाइन साइट्स पर लीक हो गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Chhaava

Chhaava

विज्ञापन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज के बाद ही सुर्खियों में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा, हालांकि इसके बाद फिल्म के कई सीन्स को लेकर कई विवाद भी शुरू हुए। मगर इस बीच ऑनलाइन साइट्स पर अब फिल्म के लीक होने की खबर आ रही है, जिसके बाद निर्माता चिंता में पड़ गए हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से रिलीज

फिल्म ‘छावा’ को 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अब फिल्म 1,818 इंटरनेट लिंक के जरिए अवैध रूप से प्रसारित हो रही है। इसके चलते कॉपीराइट उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस गैरकानूनी गतिविधि के खिलाफ अगस्त एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रजत राहुल हक्सर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि फिल्म के पायरेटेड वर्जन के कारण थिएट्रिकल बिजनेस प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

शिकायत के आधार पर साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध लिंक की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके पीछे शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

छावा की ऐतिहासिक कमाई

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 584.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘छावा’ ने पहले हफ्ते में 225.28 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ और चौथे हफ्ते में 43.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत में इस फिल्म ने 583.03 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

दमदार अभिनय से छाए विक्की कौशल

फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों को प्रभावित किया। वहीं, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ