Vicky Kaushal Birthday Special: बी-टाउन से लेकर टीवी तक के कई ऐसे सितारे हैं, जो आज बेहद पॉपुलर हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले स्टार्स अक्सर ही अपनी लाइफ में कई बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ‘सैम बहादुर’ यानी विक्की कौशल की बारे में बता रहे हैं, जो आज एक बेहद पॉपुलर स्टार बन चुके हैं। आज यानी 16 मई को अभिनेता का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्की कौशल से ‘सैम बहादुर’ तक के सफर पर चर्चा होना तो बनता है।
पढ़ने और क्रिकेट में थी दिलचस्पी
विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के एक चॉल में हुआ था। बचपन से विक्की पढ़ने और क्रिकेट खेलने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। इतना ही बल्कि उन्हें फिल्में देखना भी बेहद पसंद था, लेकिन उनके पापा हमेशा से चाहते थे कि वो अपने करियर में स्टेबल हो जाए और फिल्म या टीवी से दूर रहें। विक्की ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से साल 2009 में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
कई ऑडिशन दिए
इसके बाद जब विक्की अपनी ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में थे, तब एक आईटी कंपनी की इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो ऑफिस में नौकरी नहीं कर सकते और इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी है। इसके बाद उन्होंने नमित कपूर की एकेडमी से पढ़ाई की और फिर थिएटर में हिस्सा लिया। धीरे-धीरे विक्की आगे बढ़ने लगे और उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगी।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से शुरू हुआ फिल्मी करियर
फिर विक्की ने साल 2011 में ‘पेंसिल’ नाम के नाटक में अभिनय किया। इसके बाद साल 2012 में विक्की ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और क्राइम ड्रामा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लगातार काम किया। हालांकि इन सबसे विक्की को कुछ खास मुकाम नहीं मिला और फिर फिल्म ‘मसान’ में अभिनय किया, जिसके एक डायलॉग से विक्की छा गए।
‘सैम बहादुर’ बन छा गए विक्की
बस फिर क्या था, धीरे-धीरे विक्की की गाड़ी ट्रैक पर आ गई और उन्होंने अपने नाम की छाप छोड़नी शुरू कर दी। फिर साल 2019 में विक्की ने ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में ऐसी एक्टिंग की, जो आज भी लोगों के जहन में है। ‘सरदार उधम’ में भी विक्की को खूब सराहा गया। विक्की धीरे-धीरे लोगों के दिलों पर राज करने लगे और फिर ‘सैम बहादुर’ बनकर लोगों के दिलों पर छा गए। आज विक्की की बड़ी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनको 17.3M लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ से शादी की है। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। अक्सर दोनों एक साथ नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- शराब के कारोबार में Sanjay Dutt से पीछे नहीं बॉलीवुड सेलेब्स, लाखों नहीं कमाते हैं करोड़ों
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
59 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines