Low Budget High Collection Movie: सिनेमा जगत में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाती हैं कि बजट से कई गुणा ज्यादा कमा लेती हैं। वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जिनके लिए अपनी लागत निकालना भी भारी पड़ जाता है। आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने अपने बजट से कई गुणा अधिक कलेक्शन किया और वो भारत-पाक पर आधारित थी जिसे न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पसंद किया गया। 26 जनवरी को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, इससे पहले हम आपको देशभक्ति से लबरेज करने वाली इस मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं उस फिल्म के बारे में और उसके कलाकारों के नाम भी…
कौन सी है वो फिल्म जिसने हिलाया बॉक्स ऑफिस
हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं वो देशभक्ति से भरपूर राजी है। इस मूवी में आलिया भट्ट, विक्की कौशल लीड रोल में हैं। मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया। वैसे तो ये फिल्म महिला किरदार पर आधारित है जिसमें आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग से ऐसा कोहराम मचाया कि चुलबुली सी लगने वाली एक्ट्रेस के इस सीरियस रोल को देख सभी ने उनकी जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Paatal Lok Season 2 के ये 5 सीन निकाल देंगे आंसू, Prime Video पर देखें
कितना था फिल्म का बजट
देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का बजट 37 करोड़ रुपये था। मूवी ने 11 मई साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को इतना पसंद किया गया कि बॉक्स ऑफिस की टिकट खिड़की पर लाइन खत्म ही नहीं होती थी। एक्ट्रेस पर बेस्ड इस मूवी में आलिया भट्ट ने एक जासूस की भूमिका निभाई जो अपने देश की खातिर पाकिस्तान के आर्मी मैन से शादी कर लेती है। अपनी जान जोखिम में डाल वो भारत के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है और भेजती है। इस फिल्म से आलिया ने साबित कर दिया की वो किसी भी रोल को बखूबी अदा कर सकती हैं।
बंपर हुआ राजी का कलेक्शन
फिल्म का बजट तो 37 करोड़ रुपये था, लेकिन कमाई के नाम पर उसने ऐसा कहर मचाया कि देश-विदेश में झंडे गाड़ दिए। आलिया और विक्की कौशल की इस फिल्म ने 123 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और वर्ल्डवाइड करीब 195 करोड़ से 200 करोड़ के आसपास कमाई की।
यह भी पढ़ें: MTV Roadies का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन? एल्विश यादव ने लगाया जिस पर दांव
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines