Vicky Katrina Anniversary: बी-टाउन के चर्चित एंड लविंग कपल्स में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज यानी 9 दिसंबर को अपनी पहली वेडिंग ऐनिवर्सरी मना रहे हैं।
ये दिन कपल के लिए जितना खास है उतना ही उनके फैंस के लिए भी। अक्सर ही ये जोड़ी एक दूजे के साथ तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते देखे जाते हैं। ऐसे में शादी की पहली सालगिरह पर ये जोड़ी अपने प्रशंसकों को ट्रीट देने से कैसे चूक सकती थी।
विक्की ने शादी के एक साल पूरे होने की खुशी में कुछ अनदेखी और शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है।
विक्की कौशल ने पहली सालगिरह पर यूं किया विश
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए 3 तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से पहली तस्वीर इनकी शादी की है। दोनों दूल्हा दुल्हन के गेटअप में देखे जा सकते हैं।
दूसरी तस्वीर में कैट एक बेकरी शॉप में नजर आ रही हैं। जबकि तीसरी और आखिरी तस्वीर में दोनों हसीन वादियों के बीच एक दूसरे को पकड़कर लेटे हुए हैं। कैट ने विक्की की जैकेट पकड़ रखी है और विक्की ने अपने हाथों पर कैट को सुला रखा है।
पोस्ट को विक्की ने कैप्शन दिया, ‘समय उड़ता है … लेकिन यह आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है मेरे प्यार। हमारी शादी को एक साल मुबारक हो। मैं तुमसे ज्यादा प्यार करता हूँ जितना तुम कभी सोच भी नहीं सकते!’
विक्की कैटरीना की लव स्टोरी
लेकिन बहुत कम लोग हैं जो इनकी लव स्टोरी को जानते हैं। तो आईए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दोनों की मुलाकात हुई और कैसे कटरीना को विक्की से प्यार हो गया।
जब कटरीना ने पहली बार विक्की कौशल को देखा था
विक्की कौशल बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर हैं। कैटरीना ने उनको पहली बार उनकी फिल्म मनमर्जियां में देंखा था। इसका खुलासा उन्होंने खुद करण के शो कॉफी विद करण 7 के एक एपिसोड में किया था। उनको विक्की की एक्टिंग खूब पंसद आई थी और उन्होंने फ्यूजर में उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी।
कोविड के दौरान हुई थी दोनों की शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंसेज फोर्ट होटल में शाही अंदाज में हुई थी। इस कपल ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। कैटरीना कैफ ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी शादी में केवल 80 लोग शामिल हुए थे क्योंकि वह कोविड के बीच किसी को परेशानी में नहीं डालना चाहती थीं। वहीं आपको दोनों की शादी की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया हैंडल पर मिल जाएंगी।
कैटरीना कैफ वर्क फ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म फोन भूत में देखा गया था। वही उनके पाइपलाइन में मेरी क्रिसमस, जी ले ज़रा और टाइगर 3 जैसी शानदीर फिल्में हैं।
विक्की कौशल वर्क फ्रंट
दूसरी ओर, विक्की कौशल के वर्क फ्रंट पर एक नजर डालें तो वो वर्तमान में आत्मकथात्मक नाटक सैम बहादुर के फिल्मांकन में व्यस्त हैं। वहीं एक्टर जल्द ही अपने अपकमिंग थ्रिलर फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines