Bigg Boss 17, Ankita Lokhande, Vicky Jain: 28, जनवरी 2024 की रात ‘बिग बॉस 17’ को उसका विनर मिल गया। इस बार मुनव्वर फारुकी शो के विनर बने हैं। हालांकि दर्शकों को उम्मीद थी कि अंकिता लोखंडे भी या तो शो जीत सकती है या फिर वो दूसरे नंबर पर रहेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो टॉप चार से बाहर हो गई।
अंकिता का शो से बाहर होना हर किसी के लिए शॉकिंग था। वहीं, अब एक्ट्रेस के पति ने उनके लिए एक पोस्ट साझा किया है। आइए जानते हैं कि विक्की ने अंकिता के लिए क्या लिखा है?
यह भी पढ़ें- स्टाइलिश लुक में Malaika Arora ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तो यूजर्स बोले- ‘बुढ़ापे में जवानी…’
सोशल मीडिया पर छाया विक्की का पोस्ट
विक्की जैन ने अंकिता के शो से बाहर आते ही एक पोस्ट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए विक्की ने लिखा कि अंकिता आपने Jains और Lokhandes को बहुत गर्व महसूस कराया है, भले ही आपने किसी भी तरह से गेम खेला हो, लेकिन आपने कभी हार नहीं मानी और आप हर एक चीज में हमेशा ऊपर हैं और आप हर चीज में बेस्ट हैंं। इसके आगे विक्की ने लिखा कि मुझे इस बात का यकीन है कि आपके सारे फैंस, दोस्त और बाकी सब भी आप पर गर्व करेंगे।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
जैसे ही सोशल मीडिया पर विक्की का ये पोस्ट सामने आया, तो छा गया। यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये बिग बॉस की विनर हैं। दूसरे ने लिखा कि आपने बहुत अच्छे से इस गेम को खेला। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आपका गेम कमाल का था। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
टॉप चार से बाहर हो गई थी अंकिता
बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की के साथ ‘बिग बॉस 17’ के घर में गई थी। हालांकि शो के घर से विक्की पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन अंकिता को शो की विनर माना जा रहा था। वहीं, अंकिता का शो से बाहर होना सभी के लिए शॉकिंग रहा।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines