'Chat GPT से पूछा इलाज…', Vicky Jain के साथ कैसे हुआ हादसा? अंकिता के पति ने सुनाई आपबीती

विक्की जैन हाथ में चोट लगने की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि हादसा कैसे हुआ था?

vicky jain accident vicky jain health update ankita lokhande

Vicky Jain Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और ‘बिग बॉस 17’ फेम विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हैं. एक एक्सीडेंट में विक्की के हाथ में बुरी तरह चोट लगी है. फिलहाल उनकी सर्जरी हो गई है और उनके हाथ में 45 टांके आए हैं. वहीं उनके करीबी दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि अब वो ठीक हैं. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्की ने हादसे के पीछे की कहानी सुनाई है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ हादसा कैसे हुआ.

विक्की ने बताया कि वो नॉर्मल दिन था और मैं छाछ का ग्लास उठा रहा था. ग्लास मेरे हाथ से स्लिप हो गया और मैंने उसे बचाने के लिए इतनी जोर से पकड़ा कि वो ग्लास मेरे हाथ में ही टूट गया. कांच टुकड़े मेरी उंगली और हथेली में बुरी तरह से घुस गए. मेरे साथ इतना भयानक हादसा पहले कभी भी नहीं हुआ था. इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम पूरा खून में लथपथ हो गया था. वहीं विक्की जैन ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाते हुए चैट जीपीटी से इलाज भी पूछा था. साथ ही उन्होंने कहा कि अंकिता मुझे देखकर काफी घबरा गई थीं. बता दें हाल ही में अंकिता ने विक्की के लिए एक प्यार भरा नोट भी इंस्टाग्राम पर लिखा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ