Vettaiyan X Review: हो जाइए तैयार क्योंकि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। जी हां, रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेट्टैयन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ना सिर्फ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत बल्कि हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपना जलवा दिखाया है। अगर आप भी पहले दिन फिल्म का पहला शो देखना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले रिव्यू पढ़ना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या है सोशल मीडिया यूजर्स की राय?
फिल्म पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म पर रिव्यू देते हुए एक यूजर ने लिखा कि 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘गोट’ और ‘वेट्टैयन’। दूसरे यूजर ने लिखा कि लिखा कि क्या फिल्म है मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘वेट्टैयन’ का फर्स्ट हाफ इंटरवल तो थिएटर में तालियों की गूंज उठा। गजब की फिल्म है मजा आ गया।
यूजर्स ने क्या कहा?
चौथे यूजर ने लिखा कि रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज। एक और ने लिखा कि क्या फिल्म बनाई है। भरोसा ही नहीं हो रहा कि ये इतनी कमाल की है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस फिल्म के रिव्यू को दे रहे हैं। सोशल मीडिया के लोगों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिला है और लोगों ने इसकी तारीफ की है।
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
गौरतलब है कि जैसे ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी तो इसने कमाल का बिजनेस किया था। जी हां, फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में ही 10 करोड़ की कमाई कर ली थी, जिसके हिसाब से माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ बिजनेस करने वाली है। हालांकि फिल्म किस तरह से आगे कमाई करेगी ये तो वक्त बताएगा, लेकिन मेकर्स यही उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कुछ बड़ा धमाका कर सकती है।
यह भी पढ़ें- स्टेज पर औंधे मुंह गिरते-गिरते बचीं Rubina Dilaik, फिर भी क्यों हुई ट्रोल? देखें वीडियो
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines