हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. एक्टर का अंतिम संस्कार देर रात में ही दिया गया था, जिसके बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब इन सभी सवालों का एक्टर के बेटे मल्हार ने जवाब दे दिया है. आइए जानते हैं कि मल्हार ने क्या कुछ कहा है?

विज्ञापन
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? (PIC- IMDb, ANI)

Nana Patekar Rites: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, उनका निधन गुरुवार 8 अक्टूबर को जब अचानक हो गया है. एक्टर के निधन के बाद से ही फिल्म जगत में मातम पसरा हुआ है. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान, अनिल कपूर से लेकर सलमान खान तक सभी कलाकार दिग्गज एक्टर संग बिताए पलों को याद कर रहे हैं.

दरअसल, नाना पाटेकर को गुरुवार की रात ही पुणे में उनके फार्म हाउस पर देर रात अंतिम संस्कार किया गया है, जिसके बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि एक्टर के अंतिम संस्कार में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं नाना की कोई ऐसी आखिरी इच्छा तो नहीं थी, जिसकी वजह से ये करना पड़ा है. लेकिन अब दिवंगत एक्टर के बेटे मल्हार ने रात में अंतिम संस्कार करने की वजह साफ कर दी है.

यह भी पढ़ें: ‘गीली लकड़ी मत लगाना’, अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका; कही थी ये बात

विज्ञापन

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने क्या कहा?

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार करने के बाद उनके बेटे मल्हार ने फार्म हाउस के बाहर खड़े रिपोर्टर्स से बात की और कहा, ‘हम सभी लोग गोवा में मौजूद थे और उनका (नाना) की पार्थिव शरीर पुणे उनके गांव डोंजे फार्महाउस पर लाना था. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम सभी लोग पुणे जल्द ही पहुंच जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वहां काफी समय लग गया’. नाना के बेटे मल्हार ने आगे बताया, ‘हमने आज अंतिम संस्कार इसलिए किया है क्योंकि यह एक बेहद दुखद घटना सुबह हुई थी और पूरा दिन निकल चुका था. यही कारण है कि हमने उनका अंतिम संस्कार आज ही रात में किया है’.

कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन?

आपको बता दें कि नाना पाटेकर का निधन गुरुवार 8 अक्टूबर को हुआ था. रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था. खबर यह भी है कि एक्टर नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को फोन करके जानकारी दी थी वह बहुत बेचैनी महसूस कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में हुआ है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola