Mithun Chakraborty: दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं. आज यानी शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है.
मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी
जानकारी की मानें, तो मिथुन चक्रवर्ती की शुक्रवार को कोलकाता में ई.एम. बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई है, जो सफल रही. खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ जादवपुर की विधायक शर्बरी मुखर्जी सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
क्या बोले डॉक्टर?
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बातचीत की और अभिनेता के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जाना. वहीं, अगर अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी की मानें, तो मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि वे फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ और स्थिर हैं. अगर सुधार की रफ्तार यही रही, तो उन्हें अगले एक से दो दिनों के अंदर ही डिस्चार्ज मिल जाएगा.
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लिया हेल्थ अपडेट
बता दें कि आज यानी शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपने चिनार पार्क स्थित आवास से सीधे ई.एम. बाईपास स्थित अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी सुवेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन स्थित मिथुन चक्रवर्ती के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और अब वो फिर से एक्टर का हाल लेने पहुंचे हैं.
फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ
इस खबर के सामने आते ही फैंस और एक्टर के चाहने वाले टेंशन में आ गए, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. मिथुन ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद साल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार किया था. अब सभी अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ऑस्कर विनर संग जमेगी Priyanka Chopra की जोड़ी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines