हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर दिखीं 'वीराना' की 'भूतनी'? एक्ट्रेस का एआई लुक देख फैंस हुए हैरान

Veerana Actress Jasmine: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘वीराना’ की ‘भूतनी’ का एआई वीडियो नजर आ रहा है. यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन
Veerana Actress Jasmine. IMAGE CREDIT- Social Media

Veerana Actress Jasmine: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि खबरों के बाजार में भी छाया हुआ है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये किसका वीडियो है और इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

जैस्मिन धुन्ना का एआई वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो किसी और का नहीं बल्कि वीराना फिल्म की खूबसूरत चुड़ैल जैस्मिन धुन्ना का है. हालांकि, इस वीडियो में एक्ट्रेस रियल में नहीं है बल्कि उनका ये एआई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि लंबे वक्त से जैस्मिन का कहीं कोई अता-पता नहीं है, ऐसे में अभिनेत्री का ये एआई वीडियो हर जगह वायरल हो गया है.

एयरपोर्ट पर नजर आईं महिला

इस वक्त इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एयरपोर्ट पर नजर आ रही है, जो बिल्कुल जैस्मिन धुन्ना के जैसी दिख रही है. इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस आज भी बेहद खूबसूरत है, लेकिन आपको बता देते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक एआई वीडियो है.

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो को bollywood.test नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि वीराना की वायरल जैस्मीन एयरपोर्ट पर दिख गई, एआई वीडियो. जैस्मिन के इस एआई वीडियो को कुछ लोग तो सच ही मान बैठे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इस एआई वीडियो पर यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है.

वीडियो में क्या?

इस वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो पैप्स को देखने के बाद हेलो करती है. इसके बाद ये महिला अपना सामान लेकर जाती हुई नजर आती हैं और अपनी कार में बैठ जाती हैं. पैपराजी इस दौरान जमकर फोटोज और वीडियो लेते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगा रोमांस का धमाका, फैमिली वीक में कौन देगा बिग बॉस को धमकी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola