'दो और कर लूंगा, तो दुल्हन मेरी हो जाएगी...' Veer Pahariya ने ऐसा क्यों कहा-मीम बन खुश हूं

Veer Pahariya on Getting Trolled: वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। मीम बनने के बाद वीर ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Veer Pahariya on Getting Trolled

Veer Pahariya on Getting Trolled

Veer Pahariya on Getting Trolled: बॉलीवुड के नए नेशनल क्रश वीर पहारिया का एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से हुआ, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। जहां एक तरफ फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं वीर की एक्टिंग को लेकर कुछ लोगों ने आलोचना भी की। खासकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, जिनमें उनके डांस स्टेप्स से लेकर एक्टिंग तक को निशाना बनाया गया। हालांकि वीर ने इस ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय रखी और इसे सकारात्मक तरीके से लिया। क्या कुछ कहा वीर ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीर पहाड़िया ने ट्रोलिंग पर दिया रिएक्शन 

वीर पाहारिया का कहना है कि उन्हें ट्रोल होने में कोई बुराई नहीं दिखती। एक हालिया इंटरव्यू में वीर ने कहा कि ‘मैं इस ट्रोलिंग को जीता हूं, मैं इसके लिए जीवित हूं। मेरे लिए ये बहुत खास है। मेरे पूरे जीवन में मैं ऐसे एक्टर्स को देखकर बड़ा हुआ हूं, जो ट्रोल होते हैं और जिनकी मिमिक्स बनती हैं। मैं भी अब मिम बना हूं, ये सोचिए कि अब मुझे कौन नहीं पहचानता। अगर अब मैं यहां ‘लंगड़ी’ करूंगा, तो लोग मुझे पहचानेंगे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)

विज्ञापन

वीर ने ये भी खुलासा किया कि ट्रोलिंग ने उनकी सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी बढ़ाई, जिससे उन्हें कई नए मौके मिले। उन्होंने कहा कि ‘मेरे गाने के वायरल होने के बाद और ट्रोल होने के बाद मेरी सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट इतनी बढ़ गई कि कई नई दरवाजे मेरे लिए खुल गए। अब मुझे पब्लिक इवेंट्स में परफॉर्म करने का मौका मिला है। मैं पहले ही दो शादियों में परफॉर्म कर चुका हूं और उस लंगड़ी स्टेप को दुल्हन के साथ किया।’ वीर ने इसके साथ ही मजाक करते हुए दूल्हे से कहा, ‘ये मेरा पांचवां चक्कर है। अगर दो और कर लूंगा, तो दुल्हन मेरी हो जाएगी।’

वीर के मुताबिक ट्रोलिंग के बाद उन्हें जो मौैके मिले, वो हर अभिनेता का सपना होते हैं – शादियों में डांस करने और परफॉर्म करने के। वीर ने कहा, ‘जिन लोगों ने मुझे ट्रोल किया, उन्हें मैं ये कहता हूं कि कृपया और ट्रोल करें, ताकि मुझे और शादियों में डांस करने का मौका मिले और मैं पैसे भी कमाऊं।’

विज्ञापन

वीर का बॉलीवुड डेब्यू

वीर पाहारिया ने ‘स्काई फोर्स’ फिल्म में एक भारतीय एयरफोर्स अफसर का रोल निभाया था, जो दुश्मन के इलाके में फंसा होता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, हालांकि 160 करोड़ के बजट में फिल्म ने 167 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ