Veer Pahariya Interview: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काईफोर्स इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को शानदार ओपनिंग वीकेंड मिला, जिसके बाद थिएटर्स में फिलहाल फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स से हटकर एक एक्टर की काफी तारीफ की जा रही है जिसने फिल्म में शानदार काम किया है। वो एक्टर हैं फिल्म से डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया जो पहली बार दर्शकों के सामने एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए आए हैं। वीर पहाड़िया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। अपने माता-पिता के अलग होने से लेकर खुद के ब्रेकअप तक, वीर ने इंटरव्यू में काफी कुछ कहा है। चलिए आपको बताते हैं वीर ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा है।
ब्रेकअप के बाद टूट गए थे वीर
वीर पहाड़िया ने इंटरव्यू में बताया है कि उनका अब तक केवल एक ही रिलेशनशिप रहा है। जब उनके जीवन में माता-पिता का तलाक हुआ या उनका खुद का ब्रेकअप हुआ, तो वो गहरे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। वीर ने बताया, ‘मुझे खुद पर यकीन नहीं होता था। मैं जब भी किसी से प्यार करता हूं, तो पूरी तरह से करता हूं। इसलिए जब मेरा कोई भी रिश्ता टूटता है, तो मैं पूरी तरह से टूट जाता हूं।’
माता-पिता के तलाक ने दिया ट्रॉमा
वीर ने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए ये बहुत कठिन होता है जब उसके माता-पिता अलग हो रहे होते हैं, खासकर तब जब वो बहुत कम उम्र का हो। उस समय सोशल मीडिया का दौर भी नहीं था और अखबारों में मेरे माता-पिता के बारे में लिखा जाता था। मेरे बारे में लिखा जाता है कि मैं कहां रहता हूं, मेरा नाम क्या है। इससे मैं बहुत शर्मिंदा महसूस करता था और स्कूल जाने में भी मुझे बहुत अजीब लगता था। मैं लोगों से दूर रहता था क्योंकि मैं स्वभाव से बहुत शर्मिला था। अब जब मुझे पब्लिक लाइफ में आना पड़ा है, तो मैंने खुद को इस सब के लिए तैयार किया है। वीर ने बताया कि उन्होंने बहुत कुछ सहा है, उनका बचपन आसान नहीं था।
पिता के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए वीर ने कहा कि वो दोनों माता-पिता से बेहद करीब हैं। उनके पिता से भी उनकी अच्छी बातचीत होती है, लेकिन वो मानते हैं कि उनके माता-पिता एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे। फिर भी, वीर ने कहा कि दोनों ने ही उनके लिए अपना पूरा फर्ज निभाया है।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan को कहा ड्रामेबाज, Puneet Superstar बोले- Cancer की खबर झूठ
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
27 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines