Vedang Raina On Mental Health: बॉलीवुड एक्टर वेदांग रैना अपनी दूसरी फिल्म के साथ फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। ‘The Archies’ के बाद अब एक्टर ‘जिगरा’ (Jigra) के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं और ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, ‘जिगरा’ का ट्रेलर काफी इमोशनल है और उसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि फिल्म में कितना ट्रामा देखने को मिलने वाला है।
जिगरा की शूटिंग करते हुए बिगड़ गई थी मेंटल हेल्थ
इसी बीच अब फिल्म को प्रमोट करते हुए एक्टर ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। वेदांग रैना ने रिवील किया कि उनकी वजह से ‘जिगरा’ के पहले ही दिन शूटिंग का शेड्यूल बिगड़ गया था। एक्टर के कारण कई घंटों तक शूटिंग रोकनी पड़ी थी और इसका कारण सुनकर आपको भी झटका लगेगा। दरअसल, ये फिल्म ही ऐसी है जिसे न सिर्फ देखकर फैंस का दिल दहल जाएगा बल्कि इसकी शूटिंग करते हुए खुद एक्टर वेदांग रैना अपना आपा खो बैठे थे। अब उन्होंने रिवील किया है कि जिगरा की शूटिंग के दौरान उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ गई थी।
पहली ही दिन शूटिंग में हुई गड़बड़
वेदांग रैना ने बताया है कि एक सीन शूट करने के बाद उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई थी कि उन्होंने खुद को वैनिटी में बंद कर लिया और वो बस अकेले रहना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो इमोशनल सीन देने के बाद भी कट बोलते ही अपने कैरेक्टर से बाहर आ जाती हैं जबकि वेदांग के लिए ऐसा करना चैलेंजिंग है। ऐसे सीन उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डालते हैं। ऐसा ही कुछ शूटिंग के पहले दिन हुआ था।
यह भी पढ़ें: कितनी थी Diljit Dosanjh की पहली सैलरी? मेहनत की कमाई सिंगर ने कहां की थी खर्च?
खुद को एक्टर ने कर लिया था कैद
वेदांग ने एक इमोशनली इंटेंस सीन किया और खुद को वैनिटी में कैद कर लिया, वहां की लाइट्स, अपना फोन बंद किया और सभी को उन्हें अकेला छोड़ने को कह दिया। वेदांग अकेले अंधेरे में बैठकर बस म्यूजिक सुनते रहे और 8 घंटों तक उन्होंने खुद को बंद ही रखा, जिसके कारण शूटिंग को पोस्टपोन तक करना पड़ा। बता दें, इस फिल्म में वेदांग के किरदार को जेल का कैदी दिखाया गया है जिसके साथ जेल में टार्चर होता है। ऐसे में आपको काफी इंटेंस सीन दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines