Ali Abbas Zafar, Bade Miyan Chote Miyan: फिल्मी दुनिया के सितारों का विवादों से गहरा नाता रहा है। कोई ना कोई, किसी ना किसी पचड़े में फंस ही जाता है। इन दिनों हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर अली अब्बास जफर भी कानूनी विवाद की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, मुंबई कोर्ट ने बांद्रा पुलिस को अली अब्बास के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
अली अब्बास जफर पर ये आरोप?
दरअसल, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी ने फिल्ममेकर अली अब्बास जफर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद अब कोर्ट ने इस पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि भगनानी ने अली और उनकी टीम पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के दौरान धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और फर्जी सिग्नेचर करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
कोर्ट ने दिया आदेश
इस मामले पर बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बांद्रा पुलिस स्टेशन को अली और उनके सह-निर्माता हिमांशु मेहरा और अन्य के खिलाफ धारा 120-बी आपराधिक साजिश, 406, 420 धोखाधड़ी, 465 जालसाजी, 468 धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, 471, 500 आपराधिक मानहानि और 506 आपराधिक धमकी, भारतीय नागरिक का आर/डब्ल्यू.34 सुरक्षा संहिता /आईपीसी के तहत केस दर्ज करने के लिए कहा है।
अली ने भी की थी शिकायत
इस मामले में कोर्ट का कहना है कि कथित धोखाधड़ी और इसकी कुल राशि और इसके कई लेनदेन बहुत बड़े हैं। साथ ही इस केस में कई एजेंसियों से सबूत इकट्ठा करने की भी जरूरत है। बता दें कि जब भगनानी ने इस पूरे केस की शिकायत की थी, तो उस वक्त अली ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। उस दौरान उनका कहना था कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्देशन के लिए उन्हें फीस नहीं मिली है।
एफडब्ल्यूआईसीई ने पूछा था कारण
उन्होंने बताया था कि उनकी फीस 7.30 करोड़ है। इतना ही नहीं बल्कि दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो अली ने डायरेक्टर्स एसोसिएशन में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। साथ ही उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। बताते चलें कि इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने वाशु भगनानी को लेटर भेजकर अली के बकाया भुगतान न करने का कारण भी पूछा था।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़ से हुई मौत पर सरकार सख्त, सुनाया ये फरमान
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines