पिछले 2024 से हॉरर फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच काफी देखने के लिए मिल रहा है. लोग हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं. वहीं, इस साल 2025 में भी ‘मां’ और ‘थामा’ जैसी कई माइथोलॉजिकल हॉरर मूवीज को रिलीज किया गया और ऑडियंस से भी इसे भरपूर प्यार मिला. वहीं, कुछ फिल्में और भी हैं, जो रिलीज होने को तैयार हैं. ऐसे में अब आपको एक गुजराती हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर बैठे हिंदी में देख सकते हैं. फिल्म में काले जादू का खतरनाक खेल दिखाया गया है. इसका हिंदी में भी रीमेक आ चुका है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
इस गुजराती हॉरर फिल्म में एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. उन्होंने इसमें खतरनाक भूमिका प्ले की है. उनकी एक्टिंग इतनी यूनिक है कि इसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अगर आप फिल्म ‘शैतान’ समझ रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं उनकी गुजराती फिल्म ‘वश लेवल 2’ की. इसे 27 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. आलोचकों और दर्शकों का फिल्म के पॉजिटिव रिस्पांस मिला था.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर फिल्म, इंसान के भेष में राक्षस की कहानी; क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट
क्या है ‘वश लेवल 2’ की कहानी?
अगर फिल्म ‘वश लेवल 2’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें काले जादू का खतरनाक खेल दिखाया गया है. इसमें ‘वश’ के आगे 12 साल बाद की कहानी को दिखाया गया है. कहानी में नया जादूगर आ जाता है, जो इस बार स्कूल लड़कियों को अपने वश में करता है. इसकी स्टोरी में काफी ट्विस्ट और शानदार क्लाइमैक्स हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
यहां देखिए ‘वश लेवल 2’ का ट्रेलर
यह भी पढ़ें: ‘मैं शादी या बच्चे नहीं कर सकता…’, Ex गर्लफ्रेंड ने खोली रणवीर इलाहाबादिया की पोल! शेयर किया स्क्रीनशॉट
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ‘वश लेवल 2’?
अब बात की जाए कि ‘वश लेवल 2’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है तो इसे 22 अक्टूबर, 2025 को स्ट्रीम किया जा चुका है. इस गुजराती फिल्म को आप हिंदी में भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला की ‘शैतान’ इसी के पहले पार्ट गुजराती फिल्म ‘वश’ का ही अडेप्टेशन है. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण 60 करोड़ के बजट में किया गया था और इसकी कमाई 211 करोड़ से भी ज्यादा रही थी.
गौरतलब है कि एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला को फिल्म ‘वश’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड था. अभिनेत्री को इसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था.
यह भी पढ़ें: कौन थे ऋषभ टंडन? जिनकी हार्ट अटैक के चलते चली गई जान, जानिए परिवार में कौन-कौन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines