Jigra Director Vasan Bala Deletes X Account: फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद डायरेक्टर वसन बाला को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। वसन ने इस ट्रोलिंग के चलते एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया है। जी हां आलिया भट्ट की फिल्म से जिस तरह की उम्मीदें थीं, फिल्म उस हिसाब से बिल्कुल भी कमाल नहीं कर पाई। आलिया भट्ट की फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे लेकिन वेदांग रैना और आलिया की जोड़ी फिल्म में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने रिलीज के 9 दिन बाद सिर्फ 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसकी लागत 80 करोड़ रुपये थी।
वसन बाला ने डिलीट किया एक्स अकाउंट
इस ट्रोलिंग से परेशान होकर फिल्म के डायरेक्टर वसन बाला ने अपने एक्स अकाउंट को डीएक्टिवेट करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि वो लगातार मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स से काफी परेशान हो गए थे। उनके अकाउंट के डीएक्टिवेट होते ही यूजर्स ने देखा कि कोई भी मैसेज अब उन्हें नहीं जा रहा है।
फिल्म की कहानी नहीं आई पसंद
फिल्म ‘जिगरा’ की कहानी एक भाई-बहन के रिश्ते पर बेस्ड है, जिसमें आलिया अपने भाई को विदेश के जेल से निकालने की कोशिश करती है। हालांकि फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। इसके चलते वसन बाला को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फिल्म को बुरी तरह से ट्रोल किया गया। इसके अलावा फिल्म की कहानी भी दर्शकों को पसंद नहीं आई।
‘जिगरा’ को आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का समर्थन नहीं मिला, और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया।
सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वसन बाला को फिल्म के लिए काफी नेगेटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, हालांकि कुछ लोगों ने उनकी मेहनत की सराहना भी की। निर्देशक ने अपनी फिल्म के लिए मेहनत की थी, लेकिन उन्हें काफी निराशा हुई है।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की Stree 2 को लगा झटका, 10वें हफ्ते में भी नहीं कर पाई ये काम!
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
35 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines