Varun Tej: मशहूर एक्टर वरुण तेज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने घर में नन्हे मेहमान का वेलकम किया है। वरुण तेज की पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इस बात की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। अब सोशल मीडिया पर वरुण के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी वरुण और लावण्या को बधाई दी हैं। वहीं वरुण का साउथ सुपरस्टार राम चरण से भी खास कनेक्शन है। चलिए जानते हैं आखिर वरुण तेज कौन हैं और राम चरण और उनकी फैमिली से वरुण का क्या नाता है?
यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए साउथ एक्टर Varun Tej-Lavanya, कपल की शादी के फोटोज ने लूटा फैंस का दिल
राम चरण से वरुण का क्या कनेक्शन?
वरुण तेज साउथ सुपरस्टार राम चरण के कजिन भाई हैं। राम चरण के पिता चिरंजीवी वरुण के अंकल लगते हैं। दरअसल वरुण तेज सुपरस्टार चिरंजीवी के परिवार से ही हैं। वरुण के पिता नागेंद्र बाबू, चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। सोशल मीडिया पर वरुण तेज ने जब से खुशखबरी सुनाई है तभी से सोशल मीडिया यूजर्स वरुण के साथ-साथ चिरंजीवी को भी दादा बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं चिरंजीवी ने भी अपने वरुण और वरुण के बेटे के साथ फोटो शेयर की है।
इन मूवीज में आ चुके नजर
वरुण तेज भी अपने भाई राम चरण और चिरंजीवी की तरह ही साउथ के बड़े एक्टर हैं। वरुण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई ‘मुकुंद’ मूवी से की थी। उनकी पहली फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म थी। वहीं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साईं पल्लवी के साथ वरुण ने ‘फिदा’ मूवी में काम किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके साथ ही वरुण ‘कंचे’, ‘थोलिप्रेमा’, ‘F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’, ‘घनी’, ‘मटका’ और ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की शेयर
वरुण और लावण्या 1 नवंबर साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अब दो साल बाद कपल मम्मी-पापा बने हैं। सोशल मीडिया पर कपल ने बेटे के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में फोटो शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हमारा छोटा सा शहजादा।’ वरुण और लावण्या की ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: राम चरण ने जन्मदिन पर दिखाया खूंखार लुक, RC16 पोस्टर के साथ दिया खास तोहफा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines