हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक-दूजे के हुए साउथ एक्टर Varun Tej-Lavanya, कपल की शादी के फोटोज ने लूटा फैंस का दिल

Varun Tej-Lavanya Wedding Photos: करवा चौथ का दिन वरुण तेज और लावण्या के लिए बेहद खास रहा। इस खास मौके पर कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

विज्ञापन
Varun Tej-Lavanya Wedding Photos

Varun Tej-Lavanya Wedding Photos: इन दिनों साउथ एक्टर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। वहीं, करवा चौथ का दिन दोनों के लिए बेहद खास रहा।

करवा चौथ के खास मौके पर कपल शादी के बंधन में बंध गया है। बीते दिन यानी 1 नंवबर को दोनों ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में डेस्टीनेशन वेडिंग की है। वहीं, अब कपल की शादी के फोटोज सामने आ गए है, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है।

यह भी पढ़ें- Baahubali के ‘कालकेय’ से प्रेरित है Chiyaan Vikram का किरदार! Thangalaan में दिया एक्टर का खूंखार लुक

विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे वरुण तेज और लावण्या 

करवा चौथ का दिन वरुण तेज और लावण्या के लिए बेहद खास रहा। इस दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं, अब कपल की शादी की फोटोज सामने आ गए है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। इन फोटो में साफ देखा जा सकता है कि लाल सुर्ख जोड़े में लावण्या बला की खूबसूरत लग रही है। साथ ही दुल्हे राजा भी खूब जच रहे है। वहीं, अब कपल की शादी के फोटोज पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कपल की शादी का आउटफिट 

वहीं, अगर कपल के शादी के आउटफिट की बात करें तो अपनी शादी के लिए लावण्या ने लाल सुर्ख जोड़ा चुना था, जिसमें को किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हार, चूड़ियां, हाथ फूल, माथा पट्टी और मैचिंग हेयर एक्सेसरीज कैरी की थी, जो उन पर खूब जच रही थी। वहीं, दूल्हे राजा ने एम्ब्राइडरी वाली शेरवानी और मैचिंग शॉल पहना था, जिसमे वो खूब हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन

इटली में की डेस्टिनेशन वेडिंग

बता दें कि वरुण तेज और लावण्या ने इटली के टस्कनी में बोर्गो सैन फेलिस में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। कपल की शादी में कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अपनी शादी के बाद कपल दो रिसेप्शन होस्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। खबरें हैं कि कपल अपनी शादी का पहला रिसेप्शन हैदराबाद और दूसरा देहरादून में होस्ट कर सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola