Varun Sood Girlfriend: ‘रोडीज’ (Roadies) फेम एक्टर वरुण सूद की लव लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल रही है। प्यार में वरुण का दिल कई बार टूटा है। बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla) से ब्रेकअप के बाद एक्टर ने दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) संग एक बार फिर जिंदगी में प्यार को एक मौका दिया था। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। दिव्या पर वरुण सूद को चीट करने के आरोप लगे और इनका ब्रेकअप सोशल मीडिया पर तमाशा बनकर रह गया।
वरुण सूद की लाइफ में हुई किस हसीना की एंट्री?
इसके बाद दिव्या ने शादी कर ली, लेकिन वरुण की लव लाइफ अभी तक सवालों के घेरे में है। वहीं, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फाइनली वरुण सूद जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और वो एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। ऐसी रूमर्स हैं कि वरुण सूद की लाइफ में एक लड़की की एंट्री हो चुकी है। अब वो लड़की कौन है? और ये रूमर्स कहां से उड़नी शुरू हुई, वो भी रिवील हो गया है। आपको बता दें, ये सभी अफवाहें एक Reddit पोस्ट से शुरू हुई है।
एक पोस्ट ने खोली लव लाइफ की पोल
इस सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि वरुण सूद डेटिंग कर रहे हैं और इस बात का प्रूफ भी दिया गया है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर अपनी रूमर्ड लेडी लव के साथ हाल ही में वेकेशन पर थे। दरअसल, दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर एक ही जगह की फोटोज पोस्ट की हैं। बैकग्राउंड से इनकी पोल खुल गई है। साथ ही एक्ट्रेस की हर तस्वीर पर वरुण का लाइक भी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Baalveer एक्टर Dev Joshi ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, बेहद क्यूट हैं वेडिंग फोटोज
Varun Sood
सोनिया राठी को डेट कर रहे हैं वरुण सूद?
आपको बता दें, अब जिसके साथ वरुण सूद का नाम जुड़ रहा है, वो सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की को-स्टार हैं। वरुण सूद और एक्ट्रेस सोनिया राठी (Sonia Rathee) के रिलेशनशिप रूमर्स अब तेजी से फैल रहे हैं। जिन तस्वीरों से ये अफवाहें उड़ रही हैं, उनकी बात करें तो वो वरुण और सोनिया राठी ने उन्हें 4 हफ्ते पहले पोस्ट किया था। यानी लोकेशन भी एक और समय भी एक। अब फैंस तो कयास लगाएंगे ही। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कोई खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines