Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: क्या हो अगर एक ही जगह पर बॉलीवुड के तमाम सितारे एक साथ पहुंच जाएं, जाहिर है वहां सुपरस्टार्स का मेला तो लगेगा ही लेकिन इसके साथ ही ट्रैफिक की परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां सितारों की एक के बाद एक एंट्री से भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में होनी है जो कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इस समारोह के लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक की व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं। ताकि इस दिन लोगों को भारी ट्रैफिक से परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसकी जानकारी खुद मुंबई यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। अब फिल्म निर्देशक वरुण ग्रोवर ने इसी पर टिप्पणी की है।
वरुण ग्रोवर ने कसा ट्रैफिक व्यवस्था पर तंज
वरुण ग्रोवर ने मुंबई पुलिस के इसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है। उन्होंने कहा- मुंबई यातायात पुलिस ने जानकारी देते हुए 5 जुलाई को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 से 15 जुलाई तक ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस पर वरुण ग्रोवर ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजशाही अराजकता पैदा कर रही है।
संगीत सेरेमनी में लगा सितारों का मेला
आपको बता दें 5 जुलाई को अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। इसमें पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस भी शामिल रही। इस दौरान सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारों ने चार चांद लगाए।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines