Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन ने बेहोश हुई फैन के लिए रुकवाया इवेंट, खुद दौड़कर यूं की मदद

Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन ने बेहोश हुई फैन के लिए रुकवाया इवेंट, खुद दौड़कर यूं की मदद

Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन ने बेहोश हुई फैन के लिए रुकवाया इवेंट, खुद दौड़कर यूं की मदद

Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि लोग उन्हें क्यों प्यार करते हैं और उनके पास इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग क्यों है। अभिनेता अपने सामने किसी को परेशान देख खुद भी परेशान हो जाते हैं और उनकी मदद में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Varun Dhawan Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya Promotion) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो अपनी को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जयपुर में इवेंट के लिए पहुंचे, जहां भीड़ में उनकी एक फीमेल फैन बेहोश हो गई है। बस फिर क्या था वरुण झट से उस लड़की के पास पहुंच गए और उसकी मदद करने लगे।

विज्ञापन

वरुण धवन ने यूं की फैन की मदद

सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ के चलते एक महिला बेहोश (Varun Dhawan help female fan) हो जाती है। ये देखकर वरुण धवन लड़की की मदद करने के लिए इवेंट रोक देते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर खुद स्टेज से उतरे और बेहोश लड़की को होश में लाने के लिए उसे पानी पिलाने लगे।

विज्ञापन

वरुण के इस ‘डाउन टू अर्थ’ नेचर को लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। जयपुर का ये वीडियो एक्टर के फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में वरुण टी और डेनिम के ऊपर कलरफुल जैकेट में नजर आ रहे हैं और कृति ने ग्रीन कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना है।

विज्ञापन

वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘हाउ स्वीट ऑफ हिम! इसमें कोई शक नहीं कि वरुण धवन एक बेहतरीन एक्टर और अमेजिंग ह्यूमन बींग हैं। गॉड ब्लैस हिम।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘वह बहुत प्यार डिजर्व करते हैं।

विज्ञापन

बता दें, वरुण और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसे ‘स्त्री’ फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने बनाया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ