Varun Dhawan Injury: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज हर तरफ छाए हुए हैं। एक्टर की फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) और कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) संग वरुण धवन की इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। अब फैंस जहां इस फील्म को ओटीटी पर देखने के लिए एक्साइटेड हो रहे थे, तभी वरुण धवन को लेकर एक बुरी खबर आ गई। एक्टर चोटिल हो गए हैं।
वरुण धवन हुए घायल
वरुण धवन ने खुद फैंस को अपने घायल होने की जानकारी दी है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया और इसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए। दरअसल, वरुण धवन ने हालिया पोस्ट में अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। अब वरुण धवन की चोट की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसे देखने के बाद उनके चाहने वाले भी चिंता में पड़ गए हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस तस्वीर में क्या नजर आ रहा है? एक्टर को कहां और कितनी चोट लगी है? और उनकी हालत कैसी है?
वरुण धवन की ऊंगली पर आई डीप चोट
आपको बता दें, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी ऊंगली की तस्वीर शेयर की है। एक्टर की ऊंगली देखकर किसी को भी बेचैनी हो सकती है। इस तस्वीर में एक्टर की ऊंगली पर एक बड़ा-सा डीप कट नजर आ रहा है। ऊंगली को देखकर लग रहा है जैसे ये चोट आज नहीं लगी। दरअसल, ऊंगली से खून तो नहीं बह रहा, लेकिन कट काफी गहरा नजर आ रहा है। साथ ही ऐसा लग रहा है, जैसे इस पर पहले बैंडेज लगाया हुआ था और अब जब बैंडेज निकाला है, तब भी जख्म भरा नहीं है। वरुण धवन की ऊंगली देखकर पता चल रहा है कि एक्टर को जब ये चोट आई होगी, तो उन्हें कितनी तकलीफ हुई होगी। हालांकि, ये कैसे हुआ? उसे लेकर एक्टर ने कोई खुलासा है किया है।
Varun Dhawan
यह भी पढ़ें: Naagin 7 में Vivian Dsena की हुई एंट्री? Ekta Kapoor की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी मिला हिंट
काफी बड़ा है ऊंगली पर लगा कट
कहने के लिए तो वरुण धवन को सिर्फ ऊंगली पर चोट आई है, लेकिन ये कट काफी बड़ा है। अब फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि एक्टर की चोट जल्द ही ठीक हो जाए और उनकी परेशानियां खत्म हो जाएं। दूसरी तरफ वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने सनी देओल (Sunny Deol) के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखने के बाद फैंस की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई। ये फिल्म अगले साल यानी साल 2026 में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines