Varun Dhawan Reacts On Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री इस वक्त शेफाली जरीवाला के निधन से हिली हुई है। शेफाली जरीवाला की असामयिक मौत से हर किसी को झटका लगा है। इस वक्त शेफाली जरीवाला का परिवार और उनके दोस्त इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। 28 जून को ही शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हुआ है और इस दौरान इंडस्ट्री और रिश्तेदारों का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं, आज शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन हुआ, तो उसके भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इन्हें देखकर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का रिएक्शन सामने आया है।
शेफाली के निधन पर किससे नाराज हुए वरुण धवन?
एक्टर वरुण धवन ने अब शेफाली जरीवाला के निधन के बाद किसी को लेकर अपनी नारजगी जताई है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और एक जरूरी मुद्दे पर बात की है। इन दिनों सेलिब्रिटीज के निधन पर जो बवाल होता है, अब एक्टर ने उस पर अपनी राय रखी है। इस दुख की घड़ी में मीडिया जिस गलत तरह से खबरों को कवर कर रहा है, उससे वरुण धवन को तकलीफ पहुंच रही है। ऐसे में उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए उनसे रिक्वेस्ट की है।
वरुण धवन ने मीडिया के लिए लिखा पोस्ट
वरुण धवन ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। वरुण ने लिखा, ‘फिर से एक और निधन को मीडिया ने असंवेदनशील तरीके से कवर किया है। मुझे समझ नहीं आता कि आप लोगों को किसी के दुख को क्यों कवर करना है, हर कोई इससे इतना अनकंफर्टेबल दिख रहा है, इससे किसी को क्या फायदा हो रहा है। मीडिया में मेरे दोस्तों से मेरी रिक्वेस्ट है कि इस तरह से कोई भी अपनी अंतिम यात्रा को कवर नहीं करना चाहेगा।’ अब वरुण धवन ने बात तो एकदम सही कही है। उन्हें इस पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी सपोर्ट मिला है। मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये कहने की जरूरत थी।’
पारस छाबड़ा ने भी मीडिया को सुनाई थी खरी खोटी
आपको बता दें, इससे पहले भी वरुण धवन इस तरह की मीडिया कवरेज के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं। हालांकि, उनके पोस्ट शेयर करने का कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि जब भी किसी सेलिब्रिटी का निधन होता है, तो वही चीजें रिपीट होती हुई नजर आती हैं। अब एक बार फिर शेफाली जरीवाला के निधन पर भी इंसेन्सिटिव मीडिया कवरेज देखने को मिली है। शेफाली के पति को ही मीडिया वाले ट्रोल कर रहे हैं। इस बात पर एक्टर पारस छाबड़ा का भी गुस्सा फूटा था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
43 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines